फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान के जाने के बाद बेटे ने पहने उनके कपड़े, पिता को याद कर भावुक हो उठे बाबिल

Mon, 29 Mar 2021 12:47 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बाबिल, सुतापा सिकदर - फोटो : Insatagram- @babil.i.k

इरफान खान के बेटे बाबिल ने शनिवार को मुंबई में आयोजित 66वें फिल्मफेयर पुरस्कार के समारोह में हिस्सा लिया था। दो पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए वे अपने दिवंगत पिता इरफान खान की तरफ से पहुंचे थे। इरफान को उनकी फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। वहीं उनके मरणोपरांत 2021 लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। बाबिल ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपने पिता के कपड़े पहन रहे हैं। इसके जरिए उन्होंने अपने बाबा यानी इरफान खान को याद किया और बेहद भावुक हो गए। वीडियो में उनकी मां सुतापा भी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
बाबिल, सुतापा सिकदर - फोटो : Insatagram- @babil.i.k

वीडियो में मां सुतापा सिकदर तैयार होने में बेटे बाबिल की मदद करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वे पिता को याद कर इतने भावुक हो उठे कि मां के गले लग गए। इसके अलावा उन्होंने अपने भाषण का एक अंश भी साझा किया जो समारोह मंच पर जयदीप अहलावत, राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना से इरफान खान के पुरस्कारों को स्वीकार करते हुए कहा था।

विज्ञापन

3 of 5
babil khan - फोटो : Social Media
बाबिल ने लिखा ‘दरअसल मैंने कहा, यह जगह मेरे कुछ कहने के लिए नहीं है। लोग हमेशा कहते हैं कि आप अपने पिता के जूते में फिट नहीं हो सकते, लेकिन कम से कम मैं उनके कपड़ों में फिट हो सकता हूं। मैं सिर्फ गर्मजोशी और प्यार के कारण दर्शकों और हमारी इंडस्ट्री के प्रति अपना आभार प्रकट करना चाहता हूं, जिस तरह से आपने हमारे परिवार को गले लगाया, और मैं वास्तव में यह कह सकता हूं कि आप और मैं मिलकर इस यात्रा को पूरा करेंगे और भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, मैं वादा करता हूं।’ इसके अलावा उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा था कि उनके जाने के बाद भी आपने कला के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को पहचाना है। एक परिवार के रूप में हम बहुत आभारी हैं।
 

4 of 5
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k
बाबिल ने आगे लिखा ‘कपड़ों के पीछे की कहानी यह थी कि मेरे पिता फैशन शो और रैंप वॉक में भाग लेना पसंद नहीं करते थे, लेकिन उन्होंने अपने आराम क्षेत्र से लगातार बाहर निकलने के लिए इन्हीं कपड़ों में ये किया था। यह ठीक वही है जो मैं कल रात कर रहा था, नए स्थानों पर जा रहा था जिससे मैं असहज था।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
babil khan - फोटो : Social Media
इससे पहले भी इरफान खान के बेटे ने दो अलग-अलग इंस्टाग्राम पोस्ट किए थे। बाबिल और सुतापा सिकदर ने इरफान खान के काम को पहचानने के लिए फिल्मफेयर को धन्यवाद दिया था। सुतापा सिकदर ने अपने पोस्ट में लिखा था ‘एक खूबसूरत रात! तुमने साबित कर दिया कि तुम्हें अपने काम के बारे में बोलने की जरूरत नहीं है।’

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें