मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर
- फोटो : Instagram: @malaikaaroraofficial
होली को देखते हुए वीकेंड की छुट्टियां भी इस हफ्ते लंबी हो गई हैं। मलाइका और अर्जुन साथ मे टाइम स्पेंड कर रहे हैं। रविवार की शाम को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर साझा की जिसमें वह वॉक करती दिख रही हैं। वहीं सोमवार की सुबह मलाइका ने अर्जुन का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे स्विमिंग पूल के पास स्किपिंग कर रहे हैं। मलाइका ने कैप्शन में लिखा- 'अब यह करो।'