फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबिल खान ने पिता इरफान पर बनाया 'पावरी होरी है' मीम, बोले, 'हंसते-हंसते डाल दिया बस'

Sun, 21 Feb 2021 12:51 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता इरफान को इस दुनिया से अलविदा कहे एक साल होने जा रहा है लेकिन उन्हें भुला पाना नामुमकिन सा लगता है। इरफान के फैंस के लिए तो ये मुश्किल है ही लेकिन सबसे ज्यादा मुश्किल तो ये उनके परिवार के लिए है। इरफान खान के बेटे बाबिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादों को लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में बाबिल ने एक मजेदार पोस्ट साझा किया है जिसे देखकर किसी के भी चेहरे पर भी हंसी आ जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बाबिल ने सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहे 'पावरी होरी है' वीडियो को लेकर एक मीम शेयर किया है। इस मीम की खास बात यह है कि इसमें उनके पिता इरफान खान नजर आ रहे हैं। बाबिल के फैंस को उनका यह मस्ती भरा अंदाज पसंद आ रहा है और इस पोस्ट पर उनके करीबी और फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि पोस्ट के साथ बाबिल ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि, मतलब हंसते-हंसते डाल दिया बस। मीम की बात करें तो यह इरफान खान की फिल्म कारवां के कुछ सीन्स को लेकर बनाया गया है। इसमें इरफान के साथ उनके कारवां के को- स्टार दुलकर सलमान और मिथिला पालकर नजर आ रहे हैं।
 

4 of 5
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
पोस्ट में लिखा कि, 'ये हमारी कार है, और ये हम हैं, और ये हमारी पावरी हो रही है।' बाबिल खान के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट करते हुए इरफान खान को याद कर रहे हैं। पिता के निधन के बाद से ही बाबिल उनके लिए कई पोस्ट साझा करते रहते हैं। बाबिल के सभी पोस्ट्स को इरफान के फैंस काफी पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कैंसर से दो साल की लड़ाई के बाद अप्रैल 2020 में इरफान का निधन हो गया था। वे पत्नी सुतापा और दो बेटों बाबिल और अयान को छोड़ गए। वह कोलन इन्फेक्शन की समस्या के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे। साल 2018 में उन्हें न्यूरोइंडोक्राइन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हुई थी। इसका इलाज उन्होंने विदेश में रहकर भी कराया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें