'बाहुबली' (Baahubali) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद प्रभास (Prabhas) देश ही नहीं पूरी दुनिया में हिट हो गए हैं । फैंस आज भी उनके बारे में हर बात जानना चाहते हैं । प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'साहो' (Saaho) की शूटिंग में बिजी हैं । इस बीच प्रभास को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है ।
विज्ञापन
2 of 6
prabhas
इस खबर को सुनने के बाद प्रभास की लाखों फीमेल फैंस का दिल टूट जाएगा । दरअसल, प्रभास की शादी की तारीख फिक्स हो गई है । 'साहो' की रिलीज के बाद प्रभास शादी कर लेंगे । इस बात का खुलासा खुद प्रभास के मामा कृष्णनम राजू ने किया है । उन्होंने साफ किया कि वो अपनी फिल्म 'साहो' को पूरा करते ही शादी कर लेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
Prabhas
कृष्णनम राजू खुद भी दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने स्टार हैं। हाल ही में 'रीबेल स्टार' के नाम से मशहूर कृष्णनम राजू ने 79वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन पर ये चौंकाने वाला बयान दिया है।
4 of 6
प्रभास
- फोटो : SOCIAL MEDIA
कृष्णनम राजू ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उनका भांजा (प्रभास) 'साहो' को खत्म करने के बाद शादी के बंधन में बंध जाएगा। बता दें कि पिछले 2 साल से प्रभास के शादी करने की अफवाह उड़ रही है । अब देखना ये है कि ये खबर सच निकलती है या नहीं।
विज्ञापन
5 of 6
Prabhas
प्रभास की शादी की खबर के साथ एक सवाल ये भी उठता है कि उनकी होने वाली दुल्हन आखिर कौन है । खबरों की मानें तो पिछले 11 साल से प्रभास और अनुष्का शेट्टी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं । बीच में कई बार दोनों के ब्रेकअप की खबर भी आई । दोनों ने अपने रिश्ते को 'Just Friends' का नाम भी दिया ।
'बाहुबली' की शूटिंग के दौरान दोनों में फिर करीबियां बढ़ने की खबर थी । खबर ये भी थी कि 'साहो' की शूटिंग के दौरान जब प्रभास स्टंट करते थे तो अनुष्का उन्हें फोन कर कहती थीं कि ध्यान से करना और अपना ख्याल रखना । पिछले दिनों राजामौली की बेटी की शादी में भी प्रभास और अनुष्का की केमेस्ट्री देखने को मिली थी ।