फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' के टीजर में रणबीर को 6 किरदारों में देख मुरीद हुए 'बाहुबली' के निर्देशक, कह डाली बड़ी बात

Fri, 27 Apr 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' के टीजर को देखने के बाद हर कोई रणबीर कपूर की तारीफ किए बिना नहीं थक रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त के रोल में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 24 अप्रैल को रिलीज हुए इस टीजर ने सोशल मीडिया में धमाल मचा रखा है। टीजर देखने के बाद खुद संजय दत्त ने भी रणबीर के अभिनय की तारीफ की है। 
विज्ञापन

2 of 4
संजय दत्त बने रणबीर कपूर को टीजर में देखने के बाद हर कोई हैरान है। फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर हू-ब-हू संजय दत्त जैसे दिख रहे हैं। इस चीज को देखते हुए फिल्म 'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजमौली ने भी रणबीर की तारीफ की है। उन्होंने 'संजू' का टीजर देखने के बाद ट्विटर पर रणबीर कपूर की तारीफ की और ट्वीट किया- 'जबरदस्त... रणबीर कपूर लाजवाब... राजकुमार हिरानी मास्टर हैं...' 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
केवल एसएस राजमौली ने ही नहीं फिल्म 'संजू' के लिए रणबीर कपूर की तारीफ साउथ की 'सिंघम' और 'जुड़वा नबर वन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर सूर्या शिवकुमार ने भी की है। उन्होंने ट्वीट करे लिखा- 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, सभी को सम्मान, बेहतरीन काम रणवीर कपूर सर।' 
 

 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, सोनम कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल और विक्की कौशल जैसे स्टार्स प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त के बचपन से लेकर जेल में सजा काटने तक की हर घटना को बयां किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें