फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित हुए 'बाहुबली' के निर्देशक राजामौली और इस अभिनेता ने की खुदकुशी, ये हैं मनोरंजन जगत की पांच बड़ी खबरें

Thu, 30 Jul 2020 06:37 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एसएस राजामौली, आशुतोष भाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना की चपेट में एसएस राजामौली
'बाहुबली' फेम निर्देशक एसएस राजामौली कोरोना की चपेट में आ गए हैं। राजामौली और उनके परिवार को हल्का बुखार था जिसके बाद उन्होंने टेस्ट कराने का फैसला किया। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर राजामौली ने बताया कि हल्के बुखार के बाद उन्होंने कोविड 19 का टेस्ट कराया। टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद फिलहाल वो और उनका परिवार होम क्वारंटीन में है।

'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, परिवार के सदस्यों में भी हल्के लक्षण
विज्ञापन

2 of 5
आशुतोष भाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता आशुतोष भाकरे ने की खुदकुशी
मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख के पति और अभिनेता आशुतोष भाकरे ने आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आशुतोष ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित अपने घर पर 29 जुलाई को फांसी लगाकर खुदकुशी की। अभी तक उनके आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चला है।

अभिनेता आशुतोष भाकरे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कुछ दिनों से थे डिप्रेशन के शिकार
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
जन्मदिन पर सोनू सूद को फैंस की शुभकामनाएं
कोरोना काल में सोनू सूद लोगों की जिस तरह मदद करते दिखे उसके बाद उन्हें मसीहा कहकर पुकारा जाने लगा। लॉकडाउन के शुरुआत में वो मजदूरों, श्रमिकों और छात्रों को उनके घर पहुंचाने में मदद कर रहे थे। वहीं अब सोनू घर पहुंच चुके मजदूरों के लिए रोजगार का इंतजाम करते दिखे हैं। 30 जुलाई को सोनू सूद का जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर से फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Sonu Sood Birthday: देखिए 'कोरोना काल के मसीहा' सोनू सूद की अनदेखी तस्वीरें
 

4 of 5
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू निगम का जन्मदिन आज
गायक सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ। सोनू निगम का रुझान बचपन से ही संगीत की ओर था। उनको यह हुनर अपने पिता से मिला। आज सोनू निगम की गिनती भले ही बॉलीवुड के बड़े गायकों में होती है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो शादियों में गाया करते थे।

कभी पिता के साथ शादियों में गाते थे सोनू निगम, ऐसे बने बॉलीवुड के सबसे महंगे गायकों में से एक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती को लेकर अंकिता लोखंडे का खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत केस में अब नए खुलासे होते जा रहे हैं। मुंबई पुलिस अब तक 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर दर्ज करवाई। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे की ओर से एक बड़ी जानकारी सामने आई है। अपने बयान में अंकिता ने पुलिस को बताया था कि रिया सुशांत का उत्पीड़न करती थीं। सुशांत के फैंस रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

अंकिता लोखंडे ने मुंबई पुलिस को दिया था बयान, सुशांत सिंह राजपूत को परेशान करती थीं रिया चक्रवर्ती

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें