‘बाहुबली’ के निर्देशक एस.एस. राजामौली 25 मार्च को सिनेमाघरों में अपनी अगली फिल्म ‘आरआरआर’ रिलीज करने जा रहे हैं। अजय देवगन, आलिया भट्ट, एन.टी.रामा राव जूनियर और राम चरण अभिनीत इस फिल्म का दुनिया भर में प्रमोशन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में आरआरआर की स्टार कास्ट रविवार को दिल्ली पहुंची थी। यूं तो कार्यक्रम 4:30 बजे आयोजित किया गया था। लेकिन आलिया भट्ट, एन टी रामा राव जूनियर, राम चरण और एस.एस. राजामौली नई दिल्ली के पीवीआर प्लाजा में दो घंटे देरी से पहुंचे। हालांकि इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट ने आरआरआर से जुड़े की सवालों के जवाब भी दिए। इस खास मौके पर आमिर खान भी RRR की टीम के साथ नजर आए।