फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर स्टेज पर बिना प्रैक्टिस धमाल मचाने उतरीं ये एक्ट्रेस, कुछ ही मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

Sun, 01 Apr 2018 11:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट और फिल्म 'बाहुबली' की इस हीरोइन ने एक बार फिर अपने खास डांस से स्टेज पर आग लगा दी है। दरअसल हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस नोरा फतेही की। नोरा फतेही एक बेहतरीन डांसर हैं। वह अक्सर अपने हॉट डांस परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और अपने फैंस को हैरान करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
इस बार नोरा ने स्टेज पर फ्री-स्टाइल परफॉर्मेंस देकर ऑडियंस को चौंका दिया। दिलचस्प बात यह है कि बिना प्रैक्टिस किए एक्ट्रेस स्टेज पर उतरीं और उन्होंने अपनी अदाओं से सबको अपना दीवाना बना दिया। नोरा फतेही के इस वीडियो को महज 12 घंटे में 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि इस सोलो परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने कोई प्रैक्टिस नहीं की थी। उन्होंने कैप्शन में खुद इस बात की जानकारी दी है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
इससे पहले नोरा ने बंगलुरु में आयोजित मिस इंडिया फेमिना दीवा अवॉर्ड्स 2018 में एक शानदार परफॉर्मेंस दी थी। उस वक्त भी उनके इस वीडियो को करीब 6 लाख बार देखा गया था। आपको बता दें कि 26 वर्षीय नोरा फतेही को फिल्म 'बाहुबली (2015)' के मनोहारी गाने से पहचान मिली थी। इस गाने पर उन्होंने जबरदस्त डांस किया था और प्रभास के साथ उनकी केमेस्ट्री काफी जमी भी थी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
सिर्फ इतना ही नहीं बिग बॉस 9 के घर में भी उन्होंने दर्शकों को अपने शानदार मूव्ज दिखाए थे। नोरा कमाल की बैली डांसर हैं और अक्सर इसके वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। कुछ महीनों पहले नोरा फतेही हार्डी संधू के एक नए पंजाबी सॉन्ग में भी नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें