फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 की उम्र तक 100 फिल्में कर सुपरस्टार बनी थीं मीना कुमारी, करियर के चरम पर कट गई थी अंगुलियां

Sun, 01 Apr 2018 11:19 AM IST
अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
मीना कुमारी
बॉलीवुड में ट्रेजिडी क्वीन के नाम से मशहूर मीना कुमारी की आज पुण्यतिथि है। कहते हैं बला की खूबसूरत मीना कुमारी पर सारा जमाना फिदा था लेकिन उनका दिल भी एक ऐसे शख्स पर आया जिसने उन्हें गम में तड़पता छोड़ दिया और मीना कुमारी बन गईं ट्रेजिडी क्वीन।तो चलिए आज आपको मीना कुमारी की कुछ अनकही बातें बताते है...
विज्ञापन

2 of 6
मीना कुमारी
अनचाही संतान बनकर रह गईं मानी कुमारी
लेखक मधुप शर्मा अपनी किताब आखिरी अढ़ाई दिन में बताते हैं, मीना कुमारी जब पैदा हुईं तो उनके परिवार में कोई खुशी नहीं मनाई गई। बहन खुर्शीद के बाद मीना कुमारी के पिता को बेटे की उम्मीद थी लेकिन पैदा हुई मीना यानि कि 'महजबीं बानो'। इसलिए मीना के पिता जन्म के पांचवें दिन ही घर वालों से छुपाकर उन्हें यतीमखाने की सीढ़ियों पर छोड़ आए थे। लेकिन जब उन्होंने देखा कि मीना की मां का रो-रोकर बुरा हाल था तो वह वापस मीना को घर ले आए।
विज्ञापन

3 of 6
मीना कुमारी
प्रोड्यूसर विजय भट्ट ने बनाया था 'महजबीं से मीना
शायद आप इस बात से अंजान होंगे कि पर्दे पर मीना कुमारी के नाम से जानी जाने वाली ट्रेजिडी क्वीन का असली नाम मीना उनका नहीं था। उनका नाम था 'महजबीं बानो'। उनका यह नाम प्रोड्यूसर विजय भट्ट ने रखा था।
 

4 of 6
मीना कुमारी
पता नहीं लगने दिया कि अंगुलियां कटी हुई हैं
मधुप शर्मा अपनी किताब 'आखिरी अढ़ाई दिन' में बताते हैं मीना अपनी बहन के साथ महाबलेश्वर से लौट रही थीं। रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ और मीना का एक हाथ बुरी तरह घायल हो गया जैसे तैसे मीना कुमारी का हाथ बच गया लेकिन उनकी दो अंगुलियां काटनी पड़ी। अपने पूरे करियर में उन्होंने किसी फिल्म में दर्शकों को पता नहीं लगने दिया कि उनकी दो अंगुलियां नहीं हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मीना कुमारी
अवार्ड शो में सभी नॉमिनेशन में सिर्फ नाम था मीना कुमारी का
इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था कि साल 1962 फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नोमिनेट हुईं सारी फिल्में मीना कुमारी की ही थीं और जज ये नहीं तय कर पा रहे थे कि किस फिल्म के लिए उन्हें अवॉर्ड दिया जाए। इससे पहले किसी भी एक्ट्रेस के लिए ऐसा नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीना कुमारी
सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री
‘बैजू बावरा’ ने मीना कुमारी को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड दिलवाया। वह यह अवॉर्ड पाने वाली पहली एक्ट्रेस थीं। इसके बाद भी उन्होंने एक से बढ़ कर एक फिल्में दीं। 1960 के दशक में वह बहुत बड़ी स्टार बन गई थीं। कहा जाता है मीना कुमारी उस दौर की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें