फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहो' ट्रेलर लांच से पहले 'बाहुबली' ने लिया सबसे बड़ा फैसला, देखते रह जाएंगे शाहरुख-सलमान

Thu, 06 Dec 2018 03:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Baahubali - फोटो : File Photo
'बाहुबली' फिल्म से तहलका मचाने वाले प्रभास की पॉपुलैरिटी चरम पर है। प्रभास के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं, हालांकि प्रभास हाल ही में अपने कुछ फैंस से भी मिले थे। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रभास की पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी चरम पर हैं। कहा जा रहा है कि 'साहो' फिल्म के टीजर के बाद विदेशों में प्रभास के फैंस उसने एक मुलाकात करने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
saaho and baahubali - फोटो : File Photo
प्रभास की 'बाहुबली' फिल्म भारत के अलावा कई और देशो में रिलीज हुई थी जिसमें जापान भी शामिल है। 'बाहुबली 2' ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 518.94 करोड़ कमाए थे। भारत में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद प्रभास की इस फिल्म को विदेश में भी अच्छा रिस्पांस मिला था। जापान में 'बाहुबली 2' फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी जिसने महज 100 दिन के अंदर 8.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास - फोटो : File Photo
'बाहुबली 2' फिल्म के कलेक्शन से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विदेश में प्रभास को लोग खूब पसंद करते हैं। प्रभास इस वक्त 'साहो' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसमें प्रभास के लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया था। कहा जा रहा है 'साहो' फिल्म के टीजर के बाद जापान में फैंस काफी उत्सुक हैं। यहां तक कि वह प्रभास और उनकी टीम से लगातार कॉन्टेक्ट बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह प्रभास एक मुलाकात कर सकें। सूत्रों की मानें तो प्रभास जापान में अपने फैंस से 'साहो' फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने से पहले मिलने का वादा भी कर चुके हैं।

4 of 5
prabhas - फोटो : twitter
प्रभास की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें उनका वजन का बढ़ा हुआ नजर आ रहा था। 'बाहुबली' के लुक से बिल्कुल अलग प्रभास ने शायद अपनी फिटनेस पर ध्यान देना छोड़ दिया है। इस तस्वीर में उन्हें देखकर ऐसा नहीं लग रहा कि वो वही 'बाहुबली' के एक्टर हैं जिनका फिजीक देख दर्शक इंप्रेस हो गए थे। यह तस्वीरें फिल्म RRR के लॉन्चिंग के दौरान की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prabhas - फोटो : twitter
इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और रामचरण नजर आएंगे। लॉन्चिंग में 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली भी नजर आए फिल्म 'साहो' की शूटिंग अपने आखिरी चरण पर है। अब जो प्रभास का लुक नजर आ रहा है वो उनकी अगली फिल्म का हो सकता है। 'साहो' के बाद प्रभास डायरेक्टर राधा कृष्ण कुमार की फिल्म करेंगे इसलिए वो उसके लुक की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का टाइटल अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है। इस फिल्म में प्रभास एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें