फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2020 में शादी के बंधन में बंधेंगे 'बाहुबली', क्या कर रहे हैं 'जान' रिलीज होने का इंतजार?

Fri, 27 Dec 2019 03:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Prabhas
बाहुबली फेम एक्टर प्रभास हिन्दी और साउथ इंडियन फिल्मों के सबसे एलिजिबल बैचलर हैं। प्रभास वैसे तो साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग देश-विदेश तक में हैं। फिल्म बाहुबली के बाद से प्रभास की फैन फॉलोइंग में और भी ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है। प्रभास की शादी को लेकर हमेशा सवाल उठते रहते हैं। उनके फैन्स को भी उनकी शादी का इंतजार है। लगता है कि अब प्रभास के फैन्स का ये इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि प्रभास अगले साल शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Saaho Movie Prabhas bike - फोटो : Amar Ujala
ये हम नहीं कह रहे, ये कहना है खुद प्रभास की चाची का। प्रभास की चाची ने एक तेलुगू वेबसाइट को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, 'हम प्रभास की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम उनकी शादी और दुल्हन पर आ रही नॉन-स्टॉप अफवाहों के बारे में सोचकर हंसते हैं। हमारा बहुत बड़ा परिवार है और हम सही लड़की की तलाश कर रहे हैं जो हमारे साथ घुलमिल जाए।' इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रभास अपनी आगामी फिल्म 'जान' की रिलीज के बाद शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
prabhas - फोटो : social media
प्रभास से भी उनकी शादी को लेकर कई बार सवाल किए जा चुके हैं लेकिन प्रभास ने कभी भी इस बारे में कुछ नहीं कहा। अब उनकी चाची श्यामला देवी का जो बयान सामने आया है, उसे देख लगता है कि जल्द ही प्रभास के घर शहनाई बज सकती है। इस खबर को सुनकर कई फैन्स खुशी से नाच उठेंगे तो उनकी कई फैन्स का दिल भी टूट सकता है।

4 of 5
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मीडिया में ऐसी खबरें भी सामने आई थीं जिनमें बताया गया था कि 'बाहुबली: द बिगनिंग' की रिलीज के बाद प्रभास के लिए 6000 से भी ज्यादा शादी के रिश्ते आए थे। खैर इस बात में कितनी सच्चाई है कितनी नहीं ये कहना तो मुश्किल है लेकिन हां फिल्म बाहुबली प्रभास की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। इसके बाद से ही प्रभास की फैनफॉलोइंग रातोंरात बढ़ गई थी। इस फिल्म ने रातोंरात प्रभास को बॉलीवुड स्टार बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anushka and Prabhas
बता दें कि प्रभास का नाम अक्सर उनकी बाहुबली की को-एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ जोड़ा जाता है। बार-बार प्रभास इस खबर को नकार देते हैं। हालांकि प्रभास की चाची ने इस बारे में नहीं बताया है कि प्रभास किससे शादी करने वाले हैं। उनके फैन्स इस बात को जानने के लिए काफी उत्साहित भी होंगे कि प्रभास की दुल्हन कौन होगी। बहरहाल फिलहाल तो प्रभास की शादी भी सवालों के घेरे में है क्योंकि प्रभास ने अब तक इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें