फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली 2' के जिस सीन पर बजी तालियां, उसी सीन में हो गई इतनी बड़ी चूक

Thu, 11 May 2017 10:44 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास और अनुष्का शेट्टी
आज हर तरफ 'बाहुबली 2' के ही चर्चे हैं हर कोई इसके गुणगान कर रहा है। फिल्म में एक भी ऐसी चीज नहीं जिसने लोगों को अपना मुरीद ना बनाया हो।

हर सीन इसका लाजवाब है जिसमें कोई किसी खामी के बारे में सोच भी नहीं सकता।

लेकिन इस फिल्म की जान कहे जाने वाले एक सीन में इतनी बड़ी चूक हुई जिसके बारे में जानेंगे तो दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
ये वही सीन है जब भरे दरबार में माहेष्मती के राजा भल्लालदेव के सामने जंजीरों में जकड़ी देवसेना की पेशी होती है जिसमें बाहुबली देवसेना से कहते हैं, 'औरत पर हाथ डालने वाले का हाथ नहीं, काटते हैं उसका गला'।
विज्ञापन

3 of 8
बाहुबली 2
अमरेंद्र बाहुबली देवसेना को ये बात बोलते हुए सेनापति का गला धड़ से अलग कर देते हैं जिसके बाद सेनापति निढाल होकर गिर जाता है। उस सीन में जमीन पर कहीं भी खून गिरा हुआ नजर नहीं आता।

4 of 8
'बाहुबली 2' के एक सीन में सेनापति का सिर काटते बाहुबली
इस सीन को फिल्म के सबसे बेहतरीन सीन्स में एक माना जाता है। इसी सीन ने सिनेमाघरों में लोगों का दिल जीत लिया था और खड़े होकर तालियां और सीटियां बजाने को मजबूर कर दिया था। लेकिन इसी सीन में इतनी बड़ी चूक हो गई कि किसी का ध्यान ही नहीं गया।
विज्ञापन

5 of 8
जमीन पर पड़ा धड़ और सिर साफ दिख रहे हैं लेकिन खून कहीं नहीं
वैसे इस तरह की गलती सिर्फ 'बाहुबली 2' में ही नहीं है। इस फिल्म के पहले पार्ट में भी इसी तरह की गलतियां सामने आईं। ऐसा ही एक सीन था जिसमें देवसेना भल्लालदेव की चिता को जलाने के लिए लकड़ियां बीनकर एक गड्ढे में इक्टठा करती रहती है। किसी को समझ नहीं आया था कि जहां देवसेना को जंजीरों में बांधकर रखा गया था वहां कोई लकड़ी नहीं थी तो फिर देवसेना के पास इतनी लकड़ियां आ कहां से रही थीं ?
विज्ञापन

6 of 8
‘बाहुबली 2’
लेकिन ये गलतियां फिल्म की भव्यता और उसकी सफलता के आगे कोई मायने नहीं रखती। रिलीज होते ही इस फिल्म ने रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए और ताबड़तोड़ कमाई की।
विज्ञापन

7 of 8
बाहुबली 2
1000 करोड़ की कमाई करने वाली 'बाहुबली 2' पहली भारतीय फिल्म बन गई है तो वहीं विदेशी सरजमीं पर भी इसका का डंका बज रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
​एस एस राजामौली की इस फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, सत्याराज, नसर, रमैया कृष्णन, राणा डग्गुबती जैसे स्टार्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें