संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग अपने आखिरी चरण पर पहुंच गई है। रणबीर कपूर ने फिल्म पर काफी मेहनत की है। समय-समय पर उनकी संजय दत्त लुक में काफी फोटो सामने आ चुकी हैं। संजय दत्त की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
बायोपिक में इस हीरोइन के जिक्र से घबरा गए हैं संजय दत्त, कटवा दिए सीन
2 of 5
संजय दत्त
संजय दत्त ने अपनी लाइफ में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन पर देशद्रोह का इलजाम लग चुका है। इसके लिए संजय दत्त ने जेल में सजा भी काटी है। बायोपिक आने के बाद संजय की जिंदगी के कुछ ऐसे राज भी सामने आएंगे जिसके बारे में अभी तक कोई नहीं जानता है।
विज्ञापन
बायोपिक में इस हीरोइन के जिक्र से घबरा गए हैं संजय दत्त, कटवा दिए सीन
3 of 5
संजय दत्त
इसके चलते संजय ने अपनी जिंदगी पर आधारित कुछ सीन के शूट पर रोक लगाई है। संजय की बायोपिक सामने जरूर आएगी लेकिन आधी-अधूरी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय की जिंदगी पर वो सीन नहीं फिल्माए जाएंगे जिसकी वजह से फैंस कुछ गलत राय बनाएं।
बायोपिक में इस हीरोइन के जिक्र से घबरा गए हैं संजय दत्त, कटवा दिए सीन
4 of 5
संजय दत्त
फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर की चर्चा नहीं होगी। फिल्म में संजय दत्त की पहली पत्नी और विदेश में रह रही उनकी बेटी के बारे में कोई जिक्र नहीं होगा। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। खबरों की मानें तो माधुरी दीक्षित ने संजय दत्त को फोन कर कहा था कि फिल्म में उनके अफेयर का जिक्र ना करें।
बायोपिक में इस हीरोइन के जिक्र से घबरा गए हैं संजय दत्त, कटवा दिए सीन
5 of 5
संजय दत्त
संजय की इस बायोपिक में मनीषा कोईराला उनकी मां नरगिस का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में दीया मिर्जा और परेश रावल भी होंगे। फिल्म अगले साल जनवरी पर रिलीज होने की संभावना है।