बाहुबली 2
फिल्म समीक्षक तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'बाहुबली 2 द कनक्लूजन' धमाकेदार ओपनिंग के बाद भी यह दो फिल्मों से कमाई के मामले में पीछे रही। यह दो फिल्में 'सीक्रेट सुपरस्टार' और इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' है। इस फिल्म को चीन में 7 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं बाकी फिल्मों जैसे 'बजरंगी भाईजान' को 8 हजार तो 'सीक्रेट सुपरस्टार' को 6 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।