baaghi 2
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, ओपनिंग डे के कलेक्शन के मामले में टाइगर श्रॉफ ने प्रभास और सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया है। 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' ने रिलीज के पहले दिन बिहार में 1.08 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था। जबकि सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने ओपनिंग डे पर 1.01 करोड़ की कमाई की थी। इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 'बागी 2' ने बिहार में 1.28 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है।