फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी 2 ही नहीं, टाइगर श्राफ इन 5 फिल्मों में भी दिखा चुके हैं दमदार एक्शन, जबरदस्त रोमांस

Fri, 30 Mar 2018 07:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'बागी 2' आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'बागी 2' फुल एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ का एक्शन और लुक उनकी बाकि फिल्मों से एकदम अलग है।

फिल्म में जहां टाइगर हैरान कर देने वाली स्टंट कर रहे हैं वहीं पहली बार वह कमांडो लुक में नजर आ रहे हैं। वैसे टाइगर का यह पहला रोल नहीं जिसे उनके फैंस इतना पसंद कर रहे हैं। इससे पहले भी उनके बाकि रोल को दर्शकों ने पसंद किया है। आइए जानते है टाइगर के उन किरदारों के बारे में जिन्हें दर्शकों ने बहुत पसंद किया।
विज्ञापन

फिल्म- हीरोपंती

2 of 5
टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म साल 2014 में आई थी। इसी फिल्म से टाइगर ने बॉलीवुड में एंट्री भी की थी। फिल्म 'हीरोपंती' में उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था। इस फिल्म में उनका नाम 'बबलू' था। 
विज्ञापन

फिल्म- बागी

3 of 5
फिल्म 'बागी' साल 2016 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म फुल एक्शन ड्रामा से भरपूर फिल्म थी। फिल्म में टाइगर के एक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया था। फिल्म में टाइगर अलग लुक में नजर आए थे। टाइगर के इस लुक ने उनके फैंस को दीवाना बना दिया था।
 

फिल्म- फ्लाइंग जट्ट

4 of 5
टाइगर की फिल्म 'फ्लाइंग जट्ट' साल 2016 में आई थी। इस फिल्म में टाइगर का लुक और अंदाज एकदम अलग था। 'फ्लाइंग जट्ट' में टाइगर ने एक सुपरहीरो का रोल प्ले किया था। दर्शकों को उनका यह नया अंदाज काफी पसंद आया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म- मुन्ना माइकल

5 of 5
टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर यह फिल्म साल 2017 में आई थी। फिल्म में टाइगर ने एक डांसर को रोल किया था। यह फिल्म डांसिंग के साथ फुल एक्शन मसाला फिल्म थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें