टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म ‘बागी 2’ इस शुक्रवार रिलीज हो गयी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के एक्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार, निर्माता और निर्देशकों के साथ-साथ लोग भी इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। टाइगर भी अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Tiger Shroff
हाल ही में बागी 2 के प्रमोशन के लिए पहुंचे टाइगर श्रॉफ को उस वक्त छोड़ा शर्मिंदा होना पड़ा जब वह अपने ही देश के राष्ट्रपति का नाम नहीं बता पाए। दरअसल प्रमोशन के दौरान जब इंटरव्यूअर ने टाइगर से पूछा कि भारत के राष्ट्रपति कौन हैं तो कुछ देर तक सोचने के बाद टाइगर ने कुछ ऐसा जवाब दिया जो शायद किसी ने सोचा नहीं था।
विज्ञापन
3 of 5
Tiger Shroff
टाइगर ने कहा, 'ओह गोड... यह थोड़ा मुश्किल सवाल है। इसके बाद टाइगर ने जवाब देते हुए कहा मिस्टर मुखर्जी...' अब आप ही सोचिए प्रणब मुखर्जी की जगह लेने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का नाम भी टाइगर को नहीं पता।
4 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
फिर क्या था इंटरव्यूअर ने यही सवाल टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी से भी पूछा और उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'राम नाथ कोविंद...'। टाइगर के इस जवाब के बाद उनकी तुलना आलिया भट्ट से की जा रही है। टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।
फिटनेस और एक्टिंग के मामले में तो उन्होंने खुद को साबित कर दिया, लेकिन जब नॉलेज टेस्ट की बारी आई, तो वह जरा लड़खड़ा गए। यहां आपको यह बता दें कि जब आलिया द्वारा यह सवाल किया गया था और वह जवाब नहीं दे पाईं थी तो उन्हें इसके लिए काफी ट्रोल किया गया था।