फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर ही नहीं, ये 6 बॉलीवुड स्टार भी रेप केस में पहुंचे जेल

Mon, 25 Sep 2017 03:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 7
रेप केस में फंसे बॉलीवुड स्टार - फोटो : YouTube
बॉलीवुड के कई स्टार सेक्सुअल हरैसमेंट केसेस में फंसे हैं। ताजा मामला चेन्नई एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर करीम मोरानी का है, तो भोजपुरी एक्टर मनोज पांडे भी सलाखों के पीछे पहुंच चुका है। जानें, ऐसे ही 6 बड़े स्टार के बारे में, जिनका ऐसे स्कैंडल्स से नाम जुड़ा...
विज्ञापन

2 of 7
करीम मोरानी
करीम मोरानी: शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के प्रोड्यूसर करीम मोरानी पर एक 25 साल की लड़की ने रोल देने का झांसा देकर कई बार रेप करने का आरोप लगाया। करीम अभी जेल भेजे जा चुके हैं। उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
इंदर कुमार
इंदर कुमार: सलमान खान के दोस्त रहे मरहूम अभिनेता इंदर कुमार पर रोल दिलाने के नाम पर रेप के आरोप लगे। उन्हें जेल भी जाना पड़ा। ये मामला 2014 का है। इसी साल इंदर कुमार की मौत हो गई। कभी इंडस्ट्री के चमकदार सितारे माने जाते रहे इंदर ने शराब, शबाब, ड्रग्स में बहकर अपनी जिंदगी तबाह कर ली। 

4 of 7
Mehmood Faruque
महमूद फारूकी:  'पीपली लाइव' के सह-निर्देशक महमूद फारूकी अमेरिकन स्कॉलर के रेप के मामले में पकड़ गए। कोलंबिया यूनिवर्सिटी की ये स्कॉलर रिसर्च के सिलसिले में मिली थी। कोर्ट ने महमूद को दोषी माना और उन्हें 7 साल जेल की सजा सुनाई।
विज्ञापन

5 of 7
शाइनी आहूजा
शाइनी आहूजा: शाइनी आहूजा पर अपनी ही मेड से रेप का आरोप लगा। कभी इंडस्ट्री में तेजी से पैठ बना रहे शाइनी आहूजा का करियर बर्बाद हो गया। उन्हें 7 साल जेल की सजा दी गई। मामला अभी हाईकोर्ट में पेंडिंग है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
अंकित तिवारी
अंकित तिवारी: 'सुन रहा है न तू...' जैसे गानों के दम पर लाइमलाइट में आने वाले सिंगर अंकित तिवारी पर रेप का आरोप लगा। उनपर एक एडवरटाइजिंग प्रोफेशनल ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया। अंकित को जेल भी जाना पड़ा। हालांकि बाद में केस खारिज हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
aditya pancholi
आदित्य पंचोली: आदित्य पंचोली पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पूजा बेदी की 15 वर्षीय मेड के रेप का आरोप लगा। इसी की वजह से दोनों का ब्रेकअप भी हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें