अक्षरा सिंह, बी प्राक
- फोटो : Instagram
दरअसल, अक्षरा सिंह ने जो वीडियो शेयर किया उससे समझ आ रहा है कि उन्होंने बी प्राक का शो मिस कर दिया है, जिस वजह से प्राक उनसे नाराज है। लेकिन अपनी नाराजगी जाहिर करने का भी उनका एक अलग ही अंदाज है, जिसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। बी प्राक वीडियो में कहते हैं, ‘ये हैं भोजपुरी के सबसे बड़े स्टार, बहुत बड़े स्टार, हमारे से भी बड़े स्टार। पर आज जो सबसे बड़ी गलती इन्होंने की है अपनी जिंदगी में कि मेरा शो ही मिस कर दिया है। ये इतने लेट हो गए है कि सारा शो ही खत्म हो गया। लोगों ने इतना प्यार दिया और इतना तैयार होकर आए हैं कि मेरा शो ही मिस कर गए।’ इस पर अक्षरा सिंह हंसते हुए कहती हैं, इसे कहते हैं भिगोकर कर जूता मारना।