फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day SPL: शादी के बाद पति के दोस्तों के घर रहने को मजबूर थीं नफीसा अली, 76 में बनी थी मिस इंडिया

Thu, 19 Jan 2017 09:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एक कहावत है कि जब मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काज़ी और ये कहावत एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया नफीसा अली और उनके पति पूर्व कर्नल और पोलो के खिलाड़ी रहे रणवीर सिंह सोढ़ी पर सटीक बैठती है। नफीसा एक मुसलमान हैं लेकिन उन्होंने एक सिख से शादी की। हालांकि ये शादी आसान नहीं रही।
विज्ञापन

B'Day SPL: शादी के बाद पति के दोस्तों के घर रहने को मजबूर हुईं थीं नफीसा अली, सास को नहीं थीं पसंद

2 of 6
- फोटो : Twitter
नफीसा और रणवीर सिंह सोढ़ी एक दूसरे को बेहद पसंद करते थे और शादी का भी फैसला कर चुके थे लेकिन रणवीर की मां इसके पक्ष में नहीं थीं। उन्हें ये जरा भी गवारा नहीं था कि उनका बेटा एक मुस्लिम से शादी करे और वो भी एक हीरोइन से। लेकिन रणवीर और नफीसा अली कहां हार मानने वाले थे।
विज्ञापन

B'Day SPL: शादी के बाद पति के दोस्तों के घर रहने को मजबूर हुईं थीं नफीसा अली, सास को नहीं थीं पसंद

3 of 6
- फोटो : Twitter
दोनों ने कोलकाता में रजिस्टर्ड शादी कर ली। शादी तो हो गई लेकिन असल मुश्किल यहीं से शुरु हुई। शादी के बाद नफीसा को उनकी सास ने स्वीकार नहीं किया जिसकी वजह से नफीसा को अपने पति रणवीर के दोस्तों के घर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन कुछ वक्त बाद उनकी सास के बड़े भाई उनके पास आए और उनसे साथ घर चलने की विनती की। साथ ही उन्होंने नफीसा अली से माफी भी मांगी।

B'Day SPL: शादी के बाद पति के दोस्तों के घर रहने को मजबूर हुईं थीं नफीसा अली, सास को नहीं थीं पसंद

4 of 6
और इस तरह वक्त के साथ नफीसा अली की शादीशुदा जिंदगी पटरी पर आ गई। नफीसा और रणवीर की सभी रस्मों-रिवाज के साथ धूमधाम से शादी कराई गई। सालों बाद जब नफीसा अली की सास की तबियत ज्यादा बिगड़ी और वो बिस्तर तक ही सिमट कर रह गईं तो उस वक्त वो सिर्फ और सिर्फ नफीसा अली के साथ रहना चाहती थीं।
विज्ञापन

B'Day SPL: शादी के बाद पति के दोस्तों के घर रहने को मजबूर हुईं थीं नफीसा अली, सास को नहीं थीं पसंद

5 of 6
- फोटो : Twitter
लेकिन आज नफीसा अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। उनका बेटा अजीत सोढ़ी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार है। उनकी दो बेटियां भी हैं। वैसे मानना पड़ेगा कि अपने बच्चों को संभालने के लिए नफीसा अली ने अपने करियर तक को दांव पर लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day SPL: शादी के बाद पति के दोस्तों के घर रहने को मजबूर हुईं थीं नफीसा अली, सास को नहीं थीं पसंद

6 of 6
एक नेशनल स्विमिंग चैंपियन बनने के बाद नफीसा ने साल 1976 में मिस इंडिया का खिताब जीता था जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। हालांकि इसके बाद उन्होंने बच्चों की खातिर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और तकरीबन 18 साल बाद वापसी की। लेकिन अब वो फिल्मों से पूरी तरह से दूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें