फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day SPL: कभी गुजारे के लिए डांस शो करते थे साजिद खान

Wed, 23 Nov 2016 09:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
साजिद खान उन चुनिंदा निर्देशकों में से एक हैं जिन्होंने अपने सपने को पूरा करने की कोशिश की और वो सपना था डायरेक्टर बनने का। बेहद कम लोग जानते हैं कि साजिद खान ने अपने करियर की शुरुआत एक होस्ट के तौर पर की थी लेकिन वो एक स्क्रिप्ट राइटर, टीवी शो प्रेजेंटर यहां तक कि एक एक्टर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

B'Day SPL: साजिद खान फ्लॉप फिल्मों के शहंशाह, बहन के साथ करते थे डांस शोज

2 of 7
इतने सारे क्षेत्रो में अपना टेलेंट दिखाने के बावजूद कहीं ना कहीं साजिद खान के मन में इच्छा थी कि वो कैमरे के पीछे की दुनिया देखें। यही वजह रही कि आगे जाकर उन्होंने डायरेक्शन की कमान पकड़ ली।
विज्ञापन

B'Day SPL: साजिद खान फ्लॉप फिल्मों के शहंशाह, बहन के साथ करते थे डांस शोज

3 of 7
उन्हें सबसे पहला ब्रेक फिल्म 'डरना जरूरी है' से मिला जिसे उन्होंने डायरेक्ट किया। ये फिल्म बेशक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इसमें साजिद खान के काम को नोट किया गया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में डायरेक्ट कीं जिनमें 'हे बेबी', 'हाउसफुल', 'हाउसफुल 2', 'हिम्मतवाला' और 'हमशक्ल्स' जैसी फिल्में शामिल हैं। जहां 'हे बेबी' और 'हाउसफुल' फ्रेंचाइज को लोगों ने सराहा वहीं उनकी बाकी फिल्में दर्शकों को पसंद नहीं आईं और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं।

B'Day SPL: साजिद खान फ्लॉप फिल्मों के शहंशाह, बहन के साथ करते थे डांस शोज

4 of 7
इसे बदकिस्मती ही कहा जाएगा कि साजिद खान ने अब तो जितनी भी फिल्में डायरेक्ट की हैं उनमे ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं। लेकिन मानना पड़ेगा कि लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद भी साजिद खान का जोश ठंडा नहीं पड़ा और वो उसी तल्लीनता के साथ निर्देशन करते रहे हैं।
विज्ञापन

B'Day SPL: साजिद खान फ्लॉप फिल्मों के शहंशाह, बहन के साथ करते थे डांस शोज

5 of 7
एक वक्त तो ऐसा भी था जब उनकी कुछ फिल्मों के लिए उन्हें लोगो ने खूब लताड़ा और बुरा-भला कहा लेकिन साजिद फिर भी टस से मस नहीं हुए और अपने सपने को जीते रहे।
विज्ञापन

B'Day SPL: साजिद खान फ्लॉप फिल्मों के शहंशाह, बहन के साथ करते थे डांस शोज

6 of 7
डायरेक्शन से पहले साजिद खान ने अपनी बहन, कोरियोग्राफर फराह खान के साथ डांस शोज भी किए। उनके पिता की मौत होने के बाद फराह खान के ऊपर पूरी जिम्मेदारी थी जिसे पूरा करने के लिए फराह ने एक कॉलेज में डांस सिखाना शुरु किया और इसमें साजिद ने भी उनकी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day SPL: साजिद खान फ्लॉप फिल्मों के शहंशाह, बहन के साथ करते थे डांस शोज

7 of 7
साजिद आजकल रितेश देशमुख के साथ सिलेब्रिटी टॉक शो 'यारों की बारात' होस्ट कर रहे हैं जो बेहद पॉपुलर हो रहा है। अब देखना ये है कि साजिद कब अपनी अगली डायरेक्शन के साथ मैदान में उतरते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें