सुबह-सुबह अजान की आवाज से नींद में पड़ी खलल सोनू निगम को इस कदर नागवार गुजरी कि उनका गुस्सा ट्विटर पर निकल पड़ा। फिर क्या था एक के बाद एक ट्वीट की लाइन लग गई और एक नया विवाद पैदा हो गया।
मामला धर्म से लेकर जुड़ा था। लिहाजा, मामले पर धार्मिक रंग चढ़ते देर न लगी। बॉलीवुड भी इस मुद्दे पर बटा हुआ नजर आया। किसी ने इस मामले में खुलकर अपनी राय दी तो कोई इससे बचता नजर आया। किसी को लाउडस्पीकर से आती अजान की आवाज ने सूकून दिया तो किसी की नींद खराब हुई। एक नजर इस पूरे मामले पर बॉलीवुड गलियारे से निकले बयानों पर...
विज्ञापन
2 of 7
सिंगर सोनू निगम
सोनू निगम
पिछले दिनों सिंगर सोनू निगम सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए गए। वजह था उनका अजान को लेकर दिया गया बयान। उन्होंने लिखा था कि लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान से उनकी नींद खराब होती है। वह इस धार्मिक कट्टरता को बर्दाश्त क्यों करें। ऐसा करना तो सरासर गुंडागर्दी है।
विज्ञापन
3 of 7
सलमान खान
सलमान खान
बात करें सलमान खान की तो उन्होंने अजान विवाद को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस ही रुकवा दी थी। सलमान खान का अजान से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया। मौका 'बिग बॉस सीजन-8' के लॉन्च के वक्त का था। जैसे ही अजान की आवाज सलमान के कान में पड़ी सलमान रुक गए और तब तक कुछ नहीं बोले जब तक अजान चलती रही।
4 of 7
kangna ranaut
- फोटो : Bollywood flash
कंगना रनौत
हर मामले पर अपने विचार रखने के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत ने भी अजान मामले पर अपनी राय रखी। कंगना ने इस मामले पर कहा था, 'देखिए मैं किसी और के बारे में नहीं कह सकती लेकिन निजी तौर पर मुझे अजान पसंद है। कोई भी धार्मिक कार्य हो, चाहे वो गुरुद्वारा या भगवत गीता या फिर अजान, मुझे निजी तौर पर काफी पसंद है।'
विज्ञापन
5 of 7
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा
वहीं, प्रियंका चोपड़ा को अजान की आवाज से काफी सुकून मिलता है। प्रियंका ने बताया कि फिल्म 'गंगाजल' की शूटिंग के दौरान वह होटल की छत पर पहुंच जाती थीं जहां करीब 8 बजे उन्हें हर तरफ से अजान की आवाज सुनाई पड़ती थी। उन्होंने कहा कि ढलती शाम में होने वाली अजान से उन्हें दिली सुकून मिलता था।
विज्ञापन
6 of 7
पूजा भट्ट
पूजा भट्ट
पूजा भट्ट भी इस मामले में कहां चुप रहने वाली थी। उन्होंने भी ट्वीट कर अपनी राय रख दी। पूजा ने कहा, 'मैं रोज सुबह अजान और चर्च की घंटियों के साथ उठती हूं। फिर अगरबत्ती जलाती हूं और हिंदुस्तान की भावना को सलाम करती हूं।'
I wake each morning to the sound of church bells & the Azaan in a quiet by-lane of Bandra.I light an aggarbatti & salute the spirit of India— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) April 18, 2017
सुचित्रा कृष्णमूर्ति
अजान विवाद में अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति का नाम भी जुड़ गया है। सुचित्रा ने ट्वीट कर कहा था, 'सुबह 4:45 बजे घर आई...अजान की बहुत आक्रामक और कान फोड़ने वाली आवाज आई।' उन्होंने ये भी कहा कि उनको अजान या प्रार्थना को लेकर कोई समस्या नहीं है, लेकिन सुबह पांच बजे पूरे पड़ोस को जगा देना सभ्य बात नहीं है।
BTW ive used similar words for gaurakshaks & beef ban- how come u didnt notice then?This false & 4 convenience sense of persecution must end https://t.co/pXTFFrENFM— Suchitra (@suchitrak) July 24, 2017