फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rasha Thandani: इस क्रिकेटर को गुपचुप डेट कर रही हैं राशा थडानी? रवीना की बेटी को लेकर क्यों उड़ रहीं अफवाहें

Thu, 09 Jan 2025 12:49 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऐसी खबरें हैं कि राशा इन दिनों एक भारतीय क्रिकेटर को डेट कर रही हैं। उनकी डेटिंग की अफवाहें तब से शुरू हुईं जब टीम इंडिया के इस क्रिकेटर ने उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो किया और उनकी तस्वीरें लाइक की।

विज्ञापन
1 of 6
राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम @rashathadani
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपनी आगामी फिल्म 'आजाद' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपनी फिल्म के सिनेमाघरों में आने से पहले ही, अभिनेत्री अपने रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। ऐसी खबरें हैं कि राशा इन दिनों एक भारतीय क्रिकेटर को डेट कर रही हैं। उनकी डेटिंग की अफवाहें तब से शुरू हुईं जब टीम इंडिया के इस क्रिकेटर ने उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो किया और उनकी तस्वीरें लाइक की।
विज्ञापन

2 of 6
राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम @rashathadani
इस क्रिकेटर के साथ जुड़ा राशा का नाम
अभिनेत्री राशा थडानी के साथ जिस क्रिकेटर का नाम जुड़ रहा है, वह हैं स्पिनर गौतम यादव हैं। खबरें यह भी हैं कि दोनों गुपचुप डेटिंग कर रहे हैं।  ये सारी अफवाहें तब शुरू हुईं जब गौतम ने इंस्टाग्राम पर राशा को फॉलो किया और उनके पोस्ट और तस्वीरों को लगातार लाइक किया। इस सोशल मीडिया एक्टिविटी ने नेटीजंस को हैरान कर दिया है और कयासों का बाजार गर्म होने लगा।

Deva Trailer: शाहिद कपूर की 'देवा' के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, इस सर्टिफिकेट के साथ हुआ पास
विज्ञापन

3 of 6
राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम @rashathadani
अभिनेत्री ने नहीं की कोई पुष्टि
हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है, जिससे ये अफवाहें प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। फिल्म रिलीज से पहले, राशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री को पढ़ाई और अभिनय दोनों करते हुए देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने बताया था कि आने वाले दस दिनों में उनके बोर्ड एग्जाम शुरू होने वाले हैं।

Sanya Malhotra: क्या इस सितार वादक को डेट कर रही हैं सान्या मल्होत्रा? वायरल तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान

4 of 6
राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम @rashathadani
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में जब राशा से पूछा गया कि क्या वह अपनी लाइनें लिखने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "पढ़ाई कर रही हूं। 10 दिन से भी कम समय में मेरी बोर्ड परीक्षा है। मेरा पहला पेपर ज्योग्राफी का है।"
विज्ञापन

5 of 6
राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम @rashathadani
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि आजाद में राशा थडानी के अलावा अमान देवगन भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म  17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि इससे पहले राशा ने आजाद के ट्रेलर लॉन्च के समय अपना अनुभव साझा करते हुए कहा था, ‘मैं तो शूटिंग के वक्त काफी घबराई हुई थी, आज भी घबरा रही हूंं। लेकिन अजय सर से लेकर बाकी टीम मेंबर्स ने मेरी पूरी मदद की।’ फिल्म ‘आजाद’ में राशा के किरदार और अमन देवगन के किरदार के बीच एक प्यारी लव स्टाेरी भी दिखाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें