फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azaad: 'मैंने अभी अपनी जर्नी शुरू की है', जान्हवी-खुशी से तुलना किए जाने पर बोलीं रवीना की बेटी राशा

Tue, 14 Jan 2025 05:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ 'आजाद' से बॉलीवुड में कर रही हैं। उन्होंने सुहाना खान, खुशी कपूर और जान्हवी कपूर से तुलना पर खुलकर बात की है। 

 
विज्ञापन
1 of 5
राशा थडानी, खुशी कपूर, जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपनी आगामी फिल्म 'आजाद' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपनी फिल्म के सिनेमाघरों में आने से पहले ही, अभिनेत्री अपने लेटेस्ट ट्रैक को लेकर लोगों की काफी तारीफें बटोर रही हैं। उन्हें दर्शकों ने आज की कैटरीना का टैग भी दिया है। हालांकि, कई लोग राशा की तुलना सुहाना खान, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर से किया है। अब राशा ने खुद इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम @rashathadani
राशा ने तोड़ी चुप्पी
राशा ने हाल ही में फिल्मीज्ञान के साथ एक इंटरव्यू में जान्हवी, खुशी और सुहाना से उनकी तुलना करने वालो का जवाब दिया है और कहा है कि वह इन लोगों के अपोजिट अपना काम शुरू कर रही हैं। अभी तक उनकी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इसलिए अभी लोगों का यह तुलना करना गलत है। राशा ने यह भी कहा कि वह इन अभिनेत्रियों की अचीवमेंट से सीखना चाहती हैं न कि कोई कंपैरिजन करना चाहती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम @rashathadani
इस गाने से धमाल मचा रही हैं राशा
राशा ने इन दिनों 'आजाद' में अपने डांस नंबर से धूम मचा रही हैं। उई अम्मा गाने में उनके प्रदर्शन के बारे में प्रशंसकों की मिली-जुली राय है। कुछ को राशा का यह परफॉर्मेंस कैटरीना कैफ का लोकप्रिय गाना चिकनी चमेली की याद दिला रहा है।

Jackie Shroff: बेबी जॉन की असफलता पर जैकी श्रॉफ की प्रतिक्रिया, बोले- निर्माताओं के लिए बहुत दुख होता है

4 of 5
राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम @rashathadani
लोगों की मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
एक यूजर ने राशा की परफॉर्मेंस को देखकर कहा, 'राशा सच में कितना अच्छा डांस करती हैं। राशा ने सच में काफी मेहनत की है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'राशा बाकी स्टार किड्स की तुलना में काफी अच्छी परफॉर्म करती हैं।' एक और यूजर ने कहा, 'राशा जल्द ही बॉलीवुड की बड़ी स्टार बन जाएंगी, उनकी मेहनत इस गाने में साफ दिख रही है।'

Bollywood: ऋषि कपूर से लेकर श्रीदेवी तक, निधन के बाद रिलीज हुई इन सितारों की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लवयापा का टाइटल ट्रैक - फोटो : यूट्यूब
इन प्रोजेक्ट्स में आएंगे नजर
खुशी और सुहाना ने जोया अख्तर की द आर्चीज से अपना डेब्यू किया, जिसमें उनके प्रदर्शन के लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। खुशी आमिर खान के बेटे जुनैद के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट लवयापा की तैयारी कर रही हैं। इस बीच, सुहाना अपने पिता शाहरुख खान के साथ सिद्धार्थ आनंद की किंग में स्क्रीन साझा करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें