श्रीदेवी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sridevi.kapoor
श्रीदेवी
बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्रियों में श्रीदेवी का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। उनका निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुआ। वह अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गई थीं, लेकिन वहीं पर उनकी मौत हो गई। श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'जीरो' थी, जिसमें उन्होंने एक कैमियो किया था। यह फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ जैसे बड़े सितारे थे। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था।