फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर निर्देशक सैची कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Tue, 16 Jun 2020 11:38 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैची - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम फिल्म 'अय्यपनम कोशियुम' (Ayyappanum Koshiyum) के निर्देशक सैची (Sachy) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, 16 जून को सैची को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें केरल के त्रिसूर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और वेंटिलेटर पर हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सैची - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है निर्देशक की हालत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। कोविड 19 की वजह से अस्पताल में उनके परिवार के कुछ ही लोगों को जाने की अनुमति दी गई है। सोशल मीडिया पर सैची के प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सैची - फोटो : सोशल मीडिया
सैची ने मलयालम फिल्म 'अनारकली' से डेब्यू किया था। उनकी दूसरी फिल्म 'अय्यपनम कोशियुम' है जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म में पृथ्वीराज और बीजू मेनन ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'अय्यपनम कोशियुम' को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने काफी सराहा था।

4 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने हाल ही एलान किया था कि उन्होंने हिंदी रीमेक के लिए इस फिल्म के अधिकार खरीद लिए हैं। जॉन फिल्म की कहानी से बेहद प्रभावित हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अयप्पनम कोशियुम - फोटो : सोशल मीडिया
'अयप्पनम कोशियुम' के तमिल रीमेक के अधिकार निर्माता कथिरसन (Kathiresan) के पास हैं। फिल्म में बीजू मेनन का रोल शशिकुमार निभाएंगे। इस बारे में आधिकारिक घोषणा लॉकडाउन के बाद की जाएगी।

कृति सेनन ने किया सुशांत के लिए भावुक पोस्ट, लिखा- 'काश तुम्हारे अंदर जो टूटा हुआ था उसे मैं...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें