फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पेडनेकर को जन्मदिन पर मिली ढेरों बधाई, एक एक्ट्रेस बोलीं- छोटा पैकेट बड़ा बम

Fri, 19 Jul 2019 01:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
महज 4 साल के अपनी फिल्मी करियर से बॉलीवुड में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का जन्मदिन 18 जुलाई को होता है। गुरुवार को उन्होंने 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जन्मदिन के खास मौके पर फैंस सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। 
विज्ञापन

2 of 5
Bhumi Pednekar,taapsee pannu - फोटो : amar ujala mumbai
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी। तापसी पन्नू ने भूमि पेडनेकर की तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोर पर शेयर कीं। उन्होंने अपनी और भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म 'सांड की आंख' से जुड़ी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'जन्मदिन मुबारक मेरे छोटा पैकेट बड़ा बम।' तापसी पन्नू के अलावा आयुष्मान खुराना ने भी भूमि पेडनेकर को बर्थडे विश किया।

विज्ञापन

3 of 5
Ayushmann Khurrana and Bhumi Pednekar - फोटो : social media
आयुष्मान ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी और भूमि पेडनेकर की तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि भूमि पेडनेकर ने आयुष्मान खुराना की फिल्म 'दम लगाके हईशा' से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। वहीं एक्ट्रेस वाणी कपूर ने भी भूमि को इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की बधाई दी। 



4 of 5
Kartik Aaryan, Bhumi Pednekar - फोटो : Social Media
इन सबके अलावा एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी भूमि पेडनेकर को बड़े ही अलग अंदाज में जन्मदिन की विश किया। उन्होंने भूमि को केक खिलाते हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा- 'जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं भूमि जी और केक सिर्फ फोटो के लिए था, इन्होंने ने नहीं खाया।' भूमि और कार्तिक आर्यन की इस तस्वीरो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kartik Aryan, Ananya Pandey and Bhumi Pednekar - फोटो : social media
आपको बता दें कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पति, पत्नी और वो' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं। फिल्म 1978 में आई बीआर चोपड़ा की फिल्म पति, पत्नी और वो का रीमेक है। कार्तिक आर्यन की यह फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें