फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई बना 'ड्रीमगर्ल' तो कोई 'आंटी नंबर वन', आयुष्मान सहित इन 6 अभिनेताओं ने निभाए महिला किरदार

Wed, 14 Aug 2019 08:13 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आमिर खान, आयुष्मान खुराना, गोविंदा - फोटो : फाइल फोटो
आयुष्मान खुराना हर फिल्म में अलग किरदार में नजर आ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है जिसमें आयुष्मान खुराना महिला का किरदार निभाते हुए दिखे। ट्रेलर के कई हिस्सों में उन्होंने साड़ी और लहंगा पहना हुआ है। आयुष्मान खुराना ही नहीं बॉलीवुड के ऐसे कई एक्टर रहे हैं जिन्होंने महिला का लुक निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

2 of 6
चाची 420 - फोटो : फाइल फोटो
सुपरस्टार कमल हासन फिल्म चाची 420 में महिला के किरदार में दिखे थे। फिल्म में कमल हासन ने मराठी लुक अपनाया हुआ था। आज भी फैंस उनके इस किरदार को याद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अपना सपना मनी मनी - फोटो : फाइल फोटो
अपना सपना मनी मनी में रितेश देशमुख लड़की के ड्रेस में नजर आए थे। रितेश पर यह रोल खूब जंचा। साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन संगीत सिवान ने किया था। 

4 of 6
आंटी नंबर वन - फोटो : फाइल फोटो
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म आंटी नंबर वन  में गोविंदा ने ना भूलने वाला किरदार निभाया था। साड़ी पहने गोविंदा दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रहे थे। फिल्म में गोविंदा के साथ कादर खान और रवीना टंडन की मुख्य भूमिका थी।
विज्ञापन

5 of 6
बाजी - फोटो : फाइल फोटो
आशुतोष गोवारिकर की फिल्म बाजी में आमिर खान लड़की के गेटअप में दिखे थे। फिल्म में वैसे तो आमिर का रोल एक पुलिस अफसर का था लेकिन एक स्टिंग के लिए उन्होंने लड़की का लुक अपनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पेइंग गेस्ट - फोटो : फाइल फोटो
श्रेयस तलपड़े कई फिल्मों में महिला किरदार में दिखे। पेइंग गेस्ट और गोलमाल 2 जैसी फिल्मों में श्रेयस का किरदार काफी पसंद किया गया। श्रेयस अपनी कॉमिक टाइमिंग से हंसाने में दर्शकों को कामयाब रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें