फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट फिल्मों की कश्ती में सवार आयुष्मान खुराना बोले- 'किरदार ऐसे ही करूंगा जिनके कलेवर की चर्चा हो'

Thu, 08 Aug 2019 09:17 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
फिल्म आर्टिकल 15 में सौ करोड़ी फिल्मों की हैट्रिक लगाने से चूके आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्मों का तामझाम काफी चुस्त दुरुस्त दिख रहा है। कारोबारी लिहाज से उनकी पिछली फिल्म आर्टिकल 15 ने लागत की दूनी कमाई करके हिट फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम तो जोड़ लिया पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ का जादुई पड़ाव पार करने से चूक गई। 
विज्ञापन

2 of 6
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala
आयुष्मान के प्रशंसकों के लिए पिक्चर अभी बाकी है। आयुष्मान खुराना के पास दमदार कहानियों पर बन रही फिल्मों की ऐसी फेहरिस्त है कि आज के दौर के किसी भी अभिनेता को उनसे ईर्ष्या हो सकती है। आयुष्मान को भरोसा है कि उनकी ये नई फिल्में फिर से उनको उसी रूप में दर्शकों के सामने लाएंगे, जिनमें वे उन्हें पसंद करते हैं। इन फिल्मों में सबसे दिलचस्प फिल्म है - ड्रीम गर्ल। इस फिल्म में आयुष्मान पूरी फिल्म में एक महिला की आवाज में बोलते दिखेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
Ayushmann Khurrana - फोटो : social media
बाला की कहानी तो सबको अब पता ही है, दिलचस्प रहेगा उनका और अमिताभ बच्चन का आमना सामना फिल्म गुलाबो सिताबो में। पुराने लखनऊ के उससे भी पुराने एक जमींदार बने अमिताभ बच्चन और उनके किराएदार बने आयुष्मान खुराना की चोंच लड़ैया की कहानी काफी दिलचस्प बताई जा रही है। 

4 of 6
amitabh bachchan and ayushmann khurrana - फोटो : social media
इस बारे में बात करने पर आयुष्मान कहते हैं, “ये चारों फिल्में मुझे चार बिल्कुल अलग-अलग अंदाज में पेश करेंगी। ऐसे किरदार मैंने पहले किए नहीं है तो मैं भी इन्हें लेकर बेहद उत्साहित हूं। एक अभिनेता के तौर पर मेरी हर फिल्म मेरे लिए एक नई चुनौती होनी ही चाहिए। मेरी कोशिश अभी तक यही रही है कि जो भी किरदार मैं करूं उसके कलेवर की चर्चा दर्शकों में जरूर हो।”
विज्ञापन

5 of 6
Ayushmann Khurrana
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लोगों ने आयुष्मान को एक नया नाम भी दे रखा है, बेचैन आत्मा। इस पर उनकी क्या टिप्पणी हैं? “हां, मैं एक अभिनेता के रूप में हमेशा एक बेचैन आत्मा की तरह रहा हूं। मैंने हमेशा नई चीजें चुनी हैं और अनजाने अबूझे रास्तों पर चलता आया हूं क्योंकि इसी से मुझे नया करने की प्रेरणा मिलती रही है। जोखिम उठाना मुझे पसंद हैं क्योंकि ऐसा करके ही मैं बतौर अभिनेता खुद को बेहतर कर पाऊंगा।” आयुष्मान कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ayushmann khurrana - फोटो : अमर उजाला
विकी डोनर से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले आयुष्मान ने अपने पहले निर्देशक शूजीत सरकार के साथ ही गुलाबो सिताबो महज 22 दिनों में शूट की है। इंडस्ट्री के हर बड़े निर्देशक के वह दुलारे बन चुके हैं। इस बारे में चर्चा चलने पर आयुष्मान कहते हैं, “देश के इन बेहतरीन फिल्म निर्माताओं का भरोसा जीतने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने अपनी नई सोच के साथ मुझ पर भरोसा किया और मुझे अपने खूबसूरत सिनेमा का हिस्सा बनाया। इसके लिए मैं उनका आभार ही व्यक्त कर सकता हूं।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें