राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म ड्रीम गर्ल एक बार फिर दर्शकों को हैरत में डालने की तैयारी में दिख रही है। आयुष्मान और नुशरत भरुचा की फिल्म " ड्रीम गर्ल" अपने अनोखे कांसेप्ट और अतरंगी कहानी के कारण खूब चर्चा मिल रही है। फिल्म का पिछला गाना राधे राधे धूम मचा ही रहा है और अब आयुष्मान तैयार हैं फिल्म का अगला गाना "रिंग रिंग" लेकर।