फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंधाधुन' चल रहे आयुष्मान खुराना अब कह रहे 'बधाई हो', फिल्मों में आने से पहले ट्रेन में गाते थे गाना

Wed, 17 Oct 2018 10:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ayushmann khurrana
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना फिलहाल अपनी फिल्म अंधाधुन की सफलता एंज्वॉय कर रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी सराहा। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसके बाद अब आयुष्मान खुराना की एक और फिल्म बधाई हो 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में आयुष्मान के अपोजिट दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा हैं। इसके अलावा नीना गुप्ता भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक उम्रदराज महिला के प्रेग्नेंट होने की कहानी है।
विज्ञापन

2 of 5
ayushmann khurrana
आयुष्मान खुराना इस वक्त बॉलीवुड में सबसे सक्रिय एक्टर्स में से एक हैं। महज 17 साल की उम्र में उस वक्त लाइमलाइट में आए थे जब उन्होंने चैनल वी के रियलिटी शो पॉपस्टार में सबसे कम उम्र के कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
ayushmann khurrana - फोटो : अमर उजाला
शुरुआती दिनों में आयुष्मान खुराना कॉलेज के ग्रुप के साथ गोवा गए थे। ट्रिप पर जाने के लिए आयुष्मान के पास पैसे नहीं थे तो उन्होंने उस वक्त ट्रेन में गाना गाकर पैसे इकट्ठे किए थे। आयुष्मान इसके बाद लगातार ट्रेन में गाना गाने लगे और अपना जेब खर्च निकालने लगे। 

4 of 5
ayushmann khurrana
बॉलीवुड में आयुष्मान खुराना ने फिल्म विकी डोनर से डेब्यू किया था। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आयुष्मान स्पर्म डोनर बने थे। कहा जाता है कि साल 2004 में आयुष्मान ने असल जिंदगी में भी स्पर्म डोनेट किया था। 'विकी डोनर' के बाद आयुष्मान खुराना की गाड़ी चल निकली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ayushmann khurrana
इसके बाद उन्होंने नौटंकीसाला, बेवकूफियां, हवाईजादा कीं हालांकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 2015 में आयुष्मान खुराना की फिल्म दम लगाकर हईशा रिलीज हुई। इस फिल्म के बाद आयुष्मान के करियर ने फिर से रफ्तार पकड़ी और वो इंडस्ट्री में एक के बाद एक हिट देकर जमे हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें