आयुष्मान खुराना
- फोटो : insta
बहुत ही कम समय में बड़ी संख्या में लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना ने आज अपने फैंस के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। लेकिन तस्वीर से ज्यादा इसके साथ लिखे कैप्शन ने अपनी ओर सबका ध्यान खींचा। बेहतरीन एंटरटेनर आयुष्मान खुराना ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'एयरप्लेन के अंदर से, विंडो सीट 1ए से। फिर से मास्क पहनने का समय आ गया है। सुना है सारा मुंबई वायरल/कोल्ड इंफेक्शन से जूझ रहा है। इस बीच क्या मैं एक ग्लास गर्म पानी पी सकता हूं। आप काली मिर्च भी डाल सकते हैं। काला धागा भी बांध लो हाथ पांव में। नजर लग गई है हम सब को।'