फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता के साथ छह महीने बिताकर सपनों के शहर मुंबई लौटे आयुष्मान, होने जा रहा इस बड़े धमाके का एलान

Mon, 04 Jan 2021 01:20 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
कोरोना काल का भरपूर पारिवारिक लाभ उठाने के बाद अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने सपनों की नगरी मुंबई वापस लौट आए हैं। रविवार की शाम मुंबई पहुंचे आयुष्मान को लेकर फिल्म जगत में सुबह से चर्चा है कि उनका नाम ‘धूम’ सीरीज की अगली फिल्म में बतौर विलेन के तौर पर शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इसकी कोई पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन आयुष्मान के करीबी सूत्र बताते हैं कि वह जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट को साइन करने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
आयुष्मान खुराना जून के आखिर में अनलॉक शुरू होते ही मुंबई से चंडीगढ़ चले गए थे अपने माता-पिता के पास। इस दौरान उन्होंने खूब सारी कहानियां सुनीं, पटकथाएं पढ़ीं और कुछ बेहद चित्ताकर्षक फिल्मों की तलाश इस दौरान करने में कामयाब रहे। इन फिल्मों की घोषणाएं आयुष्मान आने वाले दिनों में करने वाले हैं। लेकिन, सबसे पहले जो एलान होने वाला है, उस पर अभी से फिल्म जगत की निगाहें लग गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आयुष्मान ने मुंबई लौटने के बाद जो फिल्म सबसे पहले साइन करने का फैसला किया है, उसके बारे में जानकारियां छन-छनकर बाहर तो आ रही हैं, लेकिन अभी तक इस बारे में पक्की खबर सामने आने में समय लग रहा है। लेकिन, आयुष्मान चंडीगढ़ से खुद मुंबई अगर ये प्रोजेक्ट साइन करने आए हैं तो माना जा रहा है कि ये कुछ बड़ा ही धमाका होगा। लोग आयुष्मान का नाम यशराज फिल्म्स की फिल्म फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘धूम 4’ से भी जोड़ रहे हैं, इस फिल्म में विलेन का रोल करने के लिए हाल तक शाहरुख खान औऱ दीपिका पादुकोण के नाम भी चर्चा में रहे हैं।

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बारे में आयुष्मान से संपर्क करने पर वह मानते हैं कि साल 2021 में उनकी तीन फिल्में रिलीज होने जा रही है और उनका इरादा इन तीनों फिल्मों के जरिए दर्शकों को वापस सिनेमाघरों तक लाना है। गौरतलब है कि आयुष्मान ने चंडीगढ़ में रहते हुए ही वहां अपनी एक नई फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ पूरी कर ली है। अब वह अपनी अगली फिल्म ‘डॉक्टर जी’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। उनकी तीसरी फिल्म वही होगी, जिस साइन करने के लिए वह मुंबई पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी हर फिल्म से खुद को बेहतर अभिनेता बनाने और खुद को फिर से खोजने की बात कहने वाले आयुष्मान अपनी फिल्मों को अपनी तरह का एक अलग ब्रांड भी मानते रहे हैं, ये अलग बात है कि अब तक की उनकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस सफलता प्रतिशत फिफ्टी फिफ्टी ही रहा है। फिल्म ‘विकी डोनर’ से शुरू हुआ आयुष्मान खुराना का करियर शुरूआती दौर में डगगमाने के बाद से इधर ठीक हो चला है। फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ से पहले तक वह लगातार बॉक्स ऑफिस हिट्स भी दे रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें