फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'Toffee' में 'बचपन' की याद दिला रहे आयुष्मान खुराना, गाना सुनकर होंगे इमोशनल

Fri, 12 Jan 2018 11:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ayushmann khurrana
बॉलीवुड मेंआयुष्मान खुराना उन चंद नामों में से एक हैं जो मल्टीटैलेंटेड एक्टर्स की श्रेणी में आते हैं। अपनी एक्टिंग के अलावा गाने की कला से भी उन्होंने लोगों का दिल जीता है। चाहे वह 'विकी डोनर' में 'पानी दा' गाना हो या फिर 'मेरी प्यारी बिंदु' में 'माना के हम यार नहीं' का उनका गाना हो, आयुष्मान की सिंगिग सभी को पसंद आई। अब एक बार फिर आयुष्मान खुराना अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले हैं।

पढ़ें: आमिर की 'छोटी बेटी' और आयुष्मान खुराना आए साथ तो लोगों ने कहा 'बधाई हो'
विज्ञापन

2 of 5
toffee
आयुष्मान खुराना की शॉर्ट फिल्म ‘टॉफी’ का गाना इरोस नॉउ एंटरटेनमेंट ने रिलीज किया है। इस फिल्म को आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने को-प्रोड्यूस किया है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
toffee
इस शॉर्ट फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया गया है। जो दो लड़कियों की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है। इस ट्रेलर को देखकर आपको भी अपना बचपन याद आ जाएगा। फिल्म ‘टॉफी’ नब्बे के दशक की इर्द-गिर्द बुनी हुई।
 

 

4 of 5
toffee
फिल्म ‘टॉफी’ को साल 2017 में मियामी फिल्म फेस्टिवल में काफी सराहा गया। इसके साथ ही सिनेकिड फिल्म फेस्टिवल, एम्सर्टडम और ढाका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी इस फिल्म ने खूब चर्चा बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान खुराना
वहीं, आयुष्मान खुराना अपनी नई फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ 'दंगल' में आमिर खान की छोटी बेटी का किरदार निभा चुकीं सान्या मल्होत्रा नजर आने वाली हैं। फिल्म का नाम होगा 'बधाई हो'। फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसकी जिंदगी एक खास खबर से प्रभावित होगी। खबर के बाद परिवार के सदस्यों के साथ जो होता है वही कहानी की जड़ बन जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें