फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ड्रीम गर्ल' बन दिल जीतने में सफल रहे आयुष्मान, दूसरे दिन कलेक्शन में 63 फीसदी उछाल

Sun, 15 Sep 2019 02:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dream Girl - फोटो : Twitter
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में कुल 63% से अधिक का उछाल देखा गया। इस फिल्म ने 63.38 प्रतिशत की उछाल दर्ज करते हुए 16.42 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म की कमाई 26.47 करोड़ रुपए हो चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तीसरे दिन फिल्म की कमाई दूसरे दिन के आंकड़े को भी पार कर जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
dream girl - फोटो : social media

फिल्म सर्किट में अच्छा कर रही हैं। मेट्रो, टियर 2 और टियर 3 के शहरों में भी फिल्म ने अच्छा व्यापार किया हैं। फिल्म समीक्षकों के मुताबिक अगर फिल्म ऐसा ही कलेक्शन करती रही तो पहले हफ्ते में ही बजट निकालने में कामयाब हो जाएगी। ड्रीम गर्ल आयुष्मान खुराना की बड़ी ओपनर में है। आयुष्मान ने अपनी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन

3 of 5
Dream Girl - फोटो : Social Media

हालांकि रिलीज के कुछ घंटे बाद ही फिल्म लीक भी हो गई लेकिन लगता है दर्शकों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आयुष्मान की इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से भूरपूर प्यार मिल रहा है। अगर कलेक्शन ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। वहीं दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना ने बॉक्सऑफिस पर 'ड्रीम गर्ल' की बड़ी शुरुआत के लिए अपनी पूरी टीम को बधाई दी है। साथ ही दर्शकों का भी शुक्रिया किया है।

4 of 5
Ayushmann Khurrana Dream Girl film look - फोटो : file photo
आयुष्मान उम्मीद कर रहे हैं कि, हंसी के इस शानदार दंगल को देखने के लिए पूरा देश थियटर्स में आएगा। आयुष्मान ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हम पूरे भारत का भरपूर मनोरंजन करेंगे, क्योंकि यह पूरी तरह से मनोरंजक और गुदगुदाने वाली फिल्म है।" आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म 'ड्रीम गर्ल (Dream Girl)' को राज शांडिल्य (Raaj Shaandilyaa) ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का गाना राधे राधे - फोटो : सोशल मीडिया

'ड्रीम गर्ल' फिल्म में आयुष्मान के अलावा नुसरत भरूचा मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म में आयुष्मान ने पूजा नाम की लड़की का किरदार निभाया है जो मर्दों से महिलाओं की आवाज में बात करता है। आयुष्मान का किरदार पैसों के लिए इस जॉब को दिल से निभाता है और पूजा बनकर लोगों को अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाता है। आगे की कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें