फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Engineers Day: इन सेलेब्स ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बावजूद एक्टिंग में बनाया करियर

Sun, 15 Sep 2019 02:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Engineer's Day 2019 - फोटो : social media
हर साल 15 सितंबर को हम इंजीनियर दिवस (Engineer's Day) मनाते हैं। श्री विश्वेश्वरैया की जयंती पर इंजीनियर दिवस मनाया जाता है। वह सिर्फ एक महान इंजीनियर ही नहीं बल्कि अर्थशास्त्री, स्टेट्समैन के साथ-साथ देश के राष्ट्र निर्माता भी थे। विश्वेश्वरैया को फादर ऑफ मैसूर भी कहा जाता था। बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है लेकिन बाद में फिल्मों में अपना करियर बना लिया। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो स्टार्स जो या तो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं या फिर इंजीनियरिंग कॉलेज के ड्राप आउट्स हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। हालांकि उन्होंने आखिरी साल की पढ़ाई नहीं की और कॉलेज छोड़ दिया था। उन्होंने ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम्स में 7वीं रैंक पाई थी। सुशांत सिंह राजपूत की गिनती आज बेहतरीन एक्टर्स में होती है। 'काय पो चे' ने सुशांत को बॉलीवुड में राह ही नहीं दिलाई बड़े स्टार्स की लाइन के थोड़ा करीब भी पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
आर माधवन - फोटो : social media
आर माधवन
बॉलीवुड के हीरो आर माधवन को फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' ने एक विशेष पहचान दी। आज भी लोग माधवन को उनकी उसी फिल्म के लिए जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं माधवन ने कोल्हापुर के राजाराम कॉलेज से इलैक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की है लेकिन करियर के रूप में फिल्मों को चुना।

4 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
कार्तिक आर्यन
'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले कार्तिक आर्यन ने मुंबई से बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। 
विज्ञापन

5 of 6
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन
अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बना रही कृति सैनन हमेशा टॉपर स्टूडेंट रही हैं। कृति सेनन को 12वीं में 90 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। कृति ने इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार की पढ़ाई जेपी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नोएडा से पूरी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कादर खान - फोटो : ट्विटर

कादर खान
कादर खान फिल्मों में अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन फिल्मों में आने से पहले वो एक इंजीनियर थे। कादर खान ने मुंबई के इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स से उन्होंने इंजीनियरिंग में मास्टर्स डिप्लोमा(MIE) लिया और सिविल इंजीनियरिंग में स्पेशलाइजेशन किया था। वो सिविल इंजीनियरिंग के टीचर भी थे। एक नाटक में परफॉर्म करते वक्त अभिनेता दिलीप कुमार ने उन्हें देखा और अपनी अगली फिल्म के लिए उन्हें साइन कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें