फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े उतार नाचे वरुण धवन और नीना गुप्ता ने बोस्टन में जीते दो अवॉर्ड, मनोरंजन जगत की 5 खबरें

Mon, 16 Sep 2019 03:36 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
varun dhawan - फोटो : social media
शर्टलेस होकर नाचे वरुण धवन

वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग कर रहे हैं । इस बीच उनका जिम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । वीडियो में वरुण शर्टलेस हैं और अपने ट्रेनर के साथ अल्ताफ राजा के गाने 'तुम तो ठहरे परदेसी' पर डांस करते दिख रहे हैं । फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है । बता दें कि वरुण के पास 'कुली नंबर 1' के अलावा 'एबीसीडी' फ्रैंचाइज की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' भी है । इस फिल्म में वरुण, श्रद्धा कपूर के साथ लीड रोल में होंगे ।
 
विज्ञापन

2 of 5
palak sidhwani - फोटो : social media
पलक सिधवानी हुईं ग्रेजुएट

टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनालिका भिड़े का रोल निभाने वाली पलक सिधवानी को लेकर एक बड़ी खबर आई है । दरअसल, पलक हाल ही में ग्रेजुएट हुई हैं । पलक ने जयहिंद कॉलेज में हुए दीक्षांत समारोह में बैचलर डिग्री ली। पलक ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दीक्षांत समारोह की फोटो शेयर की है । साथ ही एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पलक जमकर डांस करती दिख रही हैं। बता दें कि  निधि भानुशाली के शो छोड़ने के बाद मेकर्स ने सोनू के किरदार के लिए पलक सिधवानी को कास्ट किया है।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
Jay Bhanushali and Mahhi Vij - फोटो : instagram
जय भानुशाली को मिले बेटी के 20 हजार नाम के सजेशन

टीवी एक्टर और होस्ट जय भानुशाली की पत्नी माही विज ने हाल ही में एक बेटी काे जन्म दिया है । जय ने अपनी नन्ही परी के साथ रविवार को एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया कि इस दौरान उन्हें 20 हजार से ज्यादा नाम लोगों ने सजेस्ट किए, जिसके लिए उन्होंने अपने फैन्स को शुक्रिया कहा । जय ने इस पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अब अपनी बच्ची का नाम चुन लिया है और वो आज फैंस को नाम बताएंगे । बता दें कि जय और माही शादी के 8 साल बाद पैरेंट्स बने हैं । 
 

4 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram
कटरीना का डांस करते वीडियो वायरल

कटरीना कैफ अपनी फिल्मों के अलावा तस्वीरों और वीडियो को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं । हाल ही में कटरीना का एक डांस करते हुए वीडियो सामने आया है । वीडियो में कटरीना डांस प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं । कटरीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । इस वीडियो को कैटरीना कैफ के फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है । इस वीडियो को शेयर कर बताया गया है कि कटरीना IIFA में परफॉर्म करने की तैयारी कर रही हैं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neena gupta - फोटो : social media
नीना गुप्ता ने इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ बोस्टन में हासिल की दोगुनी जीत 

फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री नीना गुप्ता ने इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ बोस्टन में दोगुनी जीत हासिल की है। दरअसल फिल्म 'द लास्ट कलर' ने न सिर्फ बेस्ट फीचर फिल्म का खिताब जीता है बल्कि साथ ही साथ फिल्म के लिए ही नीना को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला है। बता दें कि फिल्म का निर्देशन विकास खन्ना ने किया है।

नीना गुप्ता ने इस जीत की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की और अभी सभी फैंस को शुक्रिया कहा। बता दें कि विकास खन्ना की ये फिल्म वृंदावन और वाराणसी की विधवाओं के आसपास घूमती है। फिल्म का पहला लुक कान्स फिल्म फेस्टिवल में रिवील किया गया था। वहीं फिल्म को अलग अलग फिल्म फेस्टिवल्स में भी दिखाया गया था। जिसमें न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2019 भी शामिल था। 

इस जीत के बारे में नीना कहती हैं उन्हें हमेशा से ही एक सशक्त महिला के किरदार मिलते थे। लेकिन साथ ही साथ वो ऐसा किरदार निभाना चाहती थीं जिसमें एक युवती मुसीबत में हो। इसके साथ ही नीना कहती हैं कि मेरे दमदार किरदारों और निजी जिंदगी की वजह से मीडिया में भी मुझे एक सशक्त महिला की तरह दिखानी लगी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें