फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ड्रीम गर्ल' और 'सेक्शन 375' की स्क्रीनिंग पर सितारों का जमावड़ा, तस्वीरों में देखें कौन पहुंचा कैसे

Thu, 12 Sep 2019 12:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Dream Girl and Section 375 film screening - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते (13 सितंबर) दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) और ऋचा चड्ढा की फिल्म 'सेक्शन 375' (Section 375)। यह दोनों ही फिल्में अलग-अलग थीम पर आधारित है। आयुष्मान की फिल्म में एक ऐसे शख्स की कहानी है जो मर्दों से पूजा बनकर महिलाओं की आवाज में बात करता है। जबकि ऋचा की फिल्म भारतीय दंड सहिता कानून सेक्शन 375 पर आधारित है। फिल्म रिलीज से पहले इन दोनों फिल्मों की मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। तस्वीरों में दिखाते हैं कौन-कौन से सितारे स्क्रीनिंग पर पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 6
Ayushmann Khurrana with wife Tahira - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'ड्रीम गर्ल' की स्क्रीनिंग में आयुष्मान के साथ उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप पहुंचीं। इस मौके पर यह दोनों सितारे एक साथ बहुत अच्छे लग रहे थे। दोनों ने मैंचिंग कपड़े पहने हुए थे। आयुष्मान ने सफेद टी-शर्ट और सफेद जैकेट के साथ काले रंग की जींस पहनी हुई थी तो वहीं ताहिरा काले रंग के वनपीस के साथ सफेद स्नीकर्स में नजर आईं। 
विज्ञापन

3 of 6
Sanya Malhotra and Surveen Chawla - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आयुष्मान और ताहिरा के अलावा 'बधाई हो' अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा भी नजर आईं। इस मौके पर सान्या ने काले रंग के ट्राउजर के साथ ऑफ शोल्डर सफेद रंग का टॉप पहना हुआ था जो उन पर बहुत जंच रहा था। इसके अलावा हाल ही में मां बनीं सुरवीन चावला भी ग्लैमरस लुक में नजर आईं। सुरवीन आखिरी बार 'सीक्रेड गेम्स 2' वेबसीरीज में नजर आई थीं। 

4 of 6
Celebrities at Dream Girl film screening - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इन सितारों के अलावा कुनिका, शशांक खेतान, 'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख और टीवी अभिनेता रवि दुबे भी नजर आए। 'ड्रीम गर्ल' फिल्म की स्क्रीनिंग के अलावा कई  'सेक्शन 375' फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी सितारों का जमावड़ा लगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Vikcy, Richa and Ali at Section 375 film screening - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'सेक्शन 375' फिल्म की स्क्रीनिंग में सबकी निगाहें ऋचा चड्डा और विक्की कौशल पर टिकीं। विक्की और ऋचा अच्छे दोस्त हैं इस बात का सबूत इन दोनों की तस्वीरें हैं। विक्की जैसे ही फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे तो ऋचा ने उनके साथ जमकर पोज भी दिए। इस मौके पर ऋचा सफेद रंग की गाउन पहनी हुई थीं तो वहीं विक्की कूल लुक में नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Celebrities at Section 375 film screening - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इसके अलावा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक का रोल निभा चुके अभिनेता करण मेहरा पत्नी निशा रावल के साथ नजर आए। इसके अलावा अली फजल, सुधीर मिश्रा और प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा कजिन मीरा चोपड़ा के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे। 

यह भी पढ़ें:- बॉलीवुड की लकी चार्म क्यों कहलाती हैं ये अभिनेत्री? 'ड्रीम गर्ल' ने इंटरव्यू में खोले जिंदगी के राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें