Ayushmann Khurrana
- फोटो : amar ujala, mumbai
बड़े सितारों के साथ बड़े उत्पादों की कमर्शियल फिल्में बनाते रहे निर्माता संजय राउतरे कहते हैं, ‘किसी ब्रांड को अपने ग्राहकों तक पहुंचने के लिए एक ऐसे चेहरे की जरूरत होती है, जो कामयाब होने के साथ साथ भरोसा करने लायक, बात का पक्का और समाज में बदलाव का पक्षधर हो। आयुष्मान को आज की तारीख में इसी का फायदा मिल रहा है। विज्ञापन फिल्मों की वह हर कसौटी पर खरे उतरते हैं।’