बॉक्स ऑफिस पर आज आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' रिलीज हुई है। फिल्म आयुष्मान के साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतमी की मुख्य भूमिका है। 'बाला' के निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक अमर कौशिक हैं। अमर उजाला के रिव्यू में फिल्म को साढ़े तीन स्टार मिले हैं। आयुष्मान की पिछली छह फिल्में लगातार हिट रही हैं ऐसे में अब सभी की निगाहें 'बाला' की ओर हैं। आगे की स्लाइड में देखिए आयुष्मान की छह हिट फिल्में...
विज्ञापन
2 of 7
Dream Girl
- फोटो : Social Media
ड्रीम गर्ल
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की बात करें तो 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। आयुष्मान के साथ इसमें नुसरत भरूचा हैं। इस फिल्म में आयुष्मान ने पूजा नाम की लड़की का किरदार निभाया है जो मर्दों से महिलाओं की आवाज में बात करता है। फिल्म को राज शांडिल्य ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
3 of 7
article 15
- फोटो : social media
आर्टिकल 15
फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पुलिस अफसर के किरदार में हैं, जो दो लड़कियों की मौत की गुत्थी सुलझाते हैं। निर्देशक अनुभव सिन्हा ने फिल्म में समता के अधिकार के मुद्दे को दिखाया।
4 of 7
badhaai ho
- फोटो : social media
बधाई हो
आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'बधाई हो' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। आयुष्मान खुराना की यह पहली फिल्म है जिसने ओपनिंग डे पर ही बंपर कमाई की। 'बधाई हो' का बजट 29 करोड़ है जबकि इसने वर्ल्डवाइड 221 करोड़ कमाने में कामयाब रही।
विज्ञापन
5 of 7
AndhaDhun
- फोटो : social media
अंधाधुन
आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू की एक्टिंग की इस फिल्म ने सबने तारीफ की। फिल्म में आयुष्मान एक पियानो प्लेयर बने हैं जो अंधे होने का नाटक करता है। इसे श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
6 of 7
Shubh Mangal Savdhan
- फोटो : social media
शुभ मंगल सावधान
आयुष्मान के अपोजिट इस फिल्म में भूमि पेडनेकर हैं। कॉमेडी ड्रामा इस फिल्म को आरएस प्रसन्ना ने निर्देशित किया है जबकि आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है।
बरेली की बर्फी
आयुष्मान के साथ इसमें कृति सेनन और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। बरेली की बर्फी प्रेम त्रिकोण पर आधारित एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।