आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेता हैं, जो हर तरह का किरदार निभाना बखूबी जानते हैं। उनकी फिल्में फैंस के बीच काफी पसंद की जाती हैं लेकिन क्या आपको उनकी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में पता है। आयुष्मान ने आज के दिन ही साल 2008 के अपने प्यार ताहिरा कश्यप के साथ फेरे लिए थे। दोनों की शादी को पूरे 14 साल हो गए हैं और इन वर्षों में दोनों के रिश्ते में कई उतार चढ़ाव आए लेकिन आयुष्मान और ताहिरा ने एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा। आइए आपको दोनों की लव स्टोरी बताते हैं।