फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan: इन 10 तस्वीरों में छुपे ऐश्वर्या की खूबसूरती के राज, ‘धूम 2’ की तस्वीर देख चौंक जाएंगे

Tue, 01 Nov 2022 10:52 AM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की हालिया रिलीज फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन वन यानी पीएस 1’ सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद ओटीटी पर पहुंच चुकी है। इस फिल्म में उनके अभिनय और खूबसूरती की तारीफ भी खूब हो रही है।
विज्ञापन
1 of 11
ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की हालिया रिलीज फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन वन यानी पीएस 1’ सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद ओटीटी पर पहुंच चुकी है। इस फिल्म में उनके अभिनय और खूबसूरती की तारीफ भी खूब हो रही है। इस खूबसूरती के दम पर ही ऐश्वर्या ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई और साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर अपने हुस्न का परचम लहराया। क्षेत्रीय सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा और हॉलीवुड की फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी की बदौलत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अदाकाराओं की सूची शुमार ऐश्वर्या एक बेहतरीन इंसान भी हैं। उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं हिंदी सिनेमा की उन 10 चुनिंदा फिल्मों के बारे में जिनके दीवाने उनके प्रशंसक आज भी हैं।
विज्ञापन

2 of 11
सरबजीत में ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
सरबजीत (2016)
ओमंग कुमार निर्देशित इस फिल्म में ऐश्वर्या ने दलबीर का किरदार निभाया था। दलबीर का भाई सरबजीत शराब के नशे में भारत-पाकिस्तान सीमा को पार करता है और उसे पाकिस्तानी सेना द्वारा बंधक बनाया जाता है। फिल्म में ऐश्वर्या एक युवती से लेकर बुजुर्ग महिला तक के किरदार में नजर आती हैं। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या को फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

Sushrii Mishraa: सैन्य परिवार की इस युवती का बॉलीवुड में धमाका, सलमान के बहनोई की नई फिल्म में मिला बड़ा मौका
विज्ञापन

3 of 11
गुजारिश में ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
गुजारिश (2010)
संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में ऐश्वर्या का जो रूप सामने आया वह इससे पहले कभी नहीं देखा गया था। फिल्म में वह एक नर्स के रोल में थीं। यह फिल्म ऐश्वर्या की बाकी फिल्मों से एकदम अलग और चुनौतीपूर्ण थी। ऐश्वर्या की ऋतिक की साथ ये तीसरी फिल्म थी।

4 of 11
जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
जोधा अकबर (2008) 
भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण कहानियों में एक जोधा-अकबर की प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म में ऐश्वर्या ने जिस अंदाज में एक राजपूताना राजकुमारी का किरदार निभाया, वह दर्शकों को काफी रास आया था। फिल्म में उनके लुक ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था।

Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री के इन चमकते सितारों ने किया राजनीति का रुख, अभिनय के साथ सियासत में भी दिखाया दम
विज्ञापन

5 of 11
गुरु में ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
गुरु (2007)
मणिरत्नम निर्देशित यह फिल्म ना सिर्फ ऐश्वर्या के करियर की बेहतरीन फिल्म बनी बल्कि इस फिल्म से ही अभिषेक बच्चन संग उनका इश्क परवान चढ़ा और दोनों करीब आए। फिल्म की कहानी गांव में रहने वाले एक ऐसे व्यक्ति के ऊपर आधारित है जो अपनी पत्नी के साथ,1958 की शुरुआत में बॉम्बे आता है और अपनी मेहनत तथा दूरदर्शिता से भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा उद्योगपति बन जाता है। गुरु में ऐश्वर्या राय का सहज अभिनय देखने को मिला था।

 
विज्ञापन

6 of 11
धूम 2 में ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
धूम 2 (2006)
धूम फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त में ऐश्वर्या एक चोर के अवतार में नजर आती हैं। फिल्म में वह ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आई हैं। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में अभिनेत्री का ग्लैमर से भरपूर बोल्ड अवतार नजर आया था।  

Phone Bhoot: भूतनी बनकर हंसाएंगी या डराएंगी कटरीना कैफ, रिलीज से पहले जानिए फिल्म 'फोन भूत' से जुड़ी खास बातें
विज्ञापन

7 of 11
रेनकोट में ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
रेनकोट (2004)
यह ऐश्वर्या राय की एक और शानदार लव स्टोरी पर आधारित फिल्म थी। अपने ग्लैमरस अवतार से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस ने इस फिल्म में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा था। फिल्म में उनके अपोजिट अजय देवगन हैं। यह फिल्म रितुपर्णो घोष द्वारा निर्देशित है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता इस फिल्म ने अभिनेत्री की असल काबिलियत को दुनिया के सामने पेश किया था।

 

8 of 11
देवदास में ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
देवदास (2002)
संजय लीला भंसाली निर्देशित 'देवदास' आज भी हिंदी सिनेमा में एक मील का पत्थर है। फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित मुख्य किरदार में नजर आए। ऐश्वर्या ने फिल्म में पारो का किरदार निभाया था। फिल्म में ऐश्वर्या ने किरदार की जो गहराई पकड़ी थी वह काबिले तारीफ थी। 'देवदास' में कॉस्ट्यूम में सजी-धजी ऐश्वर्या बला की खूबसूरत नजर आईं। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या को दूसरी बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

South Actor: 33 साल छोटी लड़की से शादी करेगा ये साउथ एक्टर, कहा- दिल से जवान हूं, इसमें कुछ भी गलत नहीं

9 of 11
हमारा दिल आपके पास है में ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
हमारा दिल आपके पास है (2000)
'हमारा दिल आपके पास है' में ऐश्वर्या ने एक रेप पीड़िता का किरदार अदा किया था। सतीश कौशिक निर्देशित यह फिल्म अपने समय के सिनेमा से कोसों आगे थी। फिल्म में ऐश्वर्या, प्रीति का किरदार निभाती है जो काफी बहादुर होती है। वह एक हत्या की चश्मदीद गवाह होती है। जिसके बाद अपराधी प्रीति का बलात्कार करता है। कठिन परिस्थितियों में प्रीति को अपने जीवन में सच्चा प्यार मिलता है। फिल्म में अपने अभिनय के लिए ऐश्वर्या फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड के लिए भी नामांकित हुईं थीं।

10 of 11
ताल में ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
ताल (1999)
फिल्मकार सुभाष घई की संगीत से भरपूर यह फिल्म एक छोटे शहर की लड़की की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है जो जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव के बाद देश की धड़कन बन जाती है। यह फिल्म ए आर रहमान के दिए बेहतरीन संगीत और ऐश्वर्या के शानदार अभिनय और नृत्य के लिए आज भी पसंद की जाती है। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा अक्षय खन्ना और अनिल कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आए।

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने साजिद खान को बताया अपना भाई, शर्लिन चोपड़ा के साड़ी और मेकअप का उड़ाया मजाक
विज्ञापन

11 of 11
हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
हम दिल दे चुके सनम (1999)
फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' ऐश्वर्या राय के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म है। इसी फिल्म ने उन्हें हिंदी सिनेमा में हीरोइन नंबर वन का खिताब दिलाया। और, यही वह फिल्म है जिसके दौरान उनकी और सलमान खान की असल लव स्टोरी परवान चढ़ी। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म की कहानी में एक नवविवाहित व्यक्ति को पता चलता है कि उसकी पत्नी किसी अन्य इंसान से प्यार करती है और वह उन्हें मिलाने का फैसला करता है। फिल्म में ऐश्वर्या ने अपने चुलबुले अंदाज से हंसाया और अपनी संजीदा एक्टिंग से रूलाया भी। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था।

Sana Khan: 'मुझे सपने में मेरी जलती हुई कब्र दिखती थी', सना खान ने बताई खुद के हिजाबी बनने की वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें