Ayushmann Khurrana And Sara Ali Khan: हाल ही में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मनीष मल्होत्रा के लिए शोस्टॉपर बने। दोनों ने फैशन शो में सबका ध्यान खींचा है। जानिए उनके लुक में क्या खास है?
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@lakmefashionwk
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इसी महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच शनिवार को एक फैशन शो में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए शोस्टॉपर बने।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, मनीष मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम@lakmefashionwk
आयुष्मान और सारा ने खींचा सबका ध्यान
ये दोनों कलाकार नई दिल्ली के ताज पैलेस में हुए 'मनीष मल्होत्रा लग्जरी प्रेट 2026' शो में डिजाइनर के साथ शामिल हुए। आयुष्मान और सारा ने रैंप पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने डिजाइनर की उस खास शैली को पेश किया जिसमें ग्लैमर और बारीक कारीगरी का बेहतरीन मेल देखने को मिला।
सारा पर टिकीं सबकी निगाहें
सारा अली खान ने एक शानदार काले, डिजाइनर आउटफिट में सबको प्रभावित किया। इस पोशाक के ऊपरी हिस्से में स्ट्रैप नहीं थे। साथ ही, इस पर मैटेलिक और कई रंगों वाले फूलों की नाजुक सजावट की गई थी। चमकदार कढ़ाई और बारीक काम वाला फिटेड टॉप, उनकी लहराती हुई काली स्कर्ट के साथ बहुत जंच रहा था। एक पारदर्शी काले ड्रेप ने इस पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। अपने हेयरस्टाइल के लिए, सारा ने बीच से मांग निकालकर बालों को एकदम सीधा रखा। इससे उनके लुक में सादगी आ गई।