फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर पहुंच रहे हैं आयुष्मान और भूमि, महीने भर तक चलेगी शहर में फिल्म बाला की शूटिंग

Wed, 22 May 2019 07:18 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ayushmann Khurrana and Bhumi Pednekar - फोटो : social media
पिछले साल रिलीज हुई फिल्मों अंधाधुन और बधाई हो की शानदार कामयाबी के बाद हिंदी सिनेमा के चोटी के सितारों में गिने जा रहे आयुष्मान खुराना को इन दिनों कानपुर खूब भा रहा है। हाल ही में आयुष्मान ने यहां अपनी अगली फिल्म आर्टिकल 15 की शूटिंग पूरी की और अब इसी शनिवार को वह फिर एक बार कानपुर पहुंच रहे हैं अपनी अगली फिल्म बाला की शूटिंग करने।
विज्ञापन

2 of 5
Ayushmann Khurrana and Bhumi Pednekar - फोटो : social media
 फिल्म बाला की हीरोइन भूमि पेडनेकर भी उनके साथ कानपुर पहुंच रही हैं। भूमि की फिल्म सोन चिड़िया के लिए अमर उजाला ने एक खास कार्यक्रम बागी बोलता है कानपुर में ही आयोजित किया था और तभी से कानपुर भूमि को भा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
Ayushmann Khurrana and Bhumi Pednekar - फोटो : social media
आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर को ऑन-स्क्रीन जोड़ी को भी दर्शकों को ने खूब पसंद किया है। दोनों की एक साथ आईं पिछली दोनों फिल्में दम लगा के हईशा और शुभ मंगल सावधान हिट रहीं। यह हिट जोड़ी स्त्री फिल्म से मशहूर हुए निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म ‘बाला’ की शूटिंग करने कानपुर पहुंच रही है। 

4 of 5
Amar Kaushik - फोटो : social media
निर्देशक अमर कौशिक भी कानपुर के ही हैं। फिल्म बाला की शूटिंग 25 मई से कानपुर में शुरू हो रही है और ये शूटिंग शहर में करीब एक महीने तक चलने वाली वाली है। आयुष्मान और भूमि की ये जोड़ी इस समय हिट की हैट्रिक पर है। दोनों ही इस समय हिंदी सिनेमा के सबसे व्यस्त सितारे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushmann Khurrana and Bhumi Pednekar - फोटो : social media
पहली कतार के तीनों हीरो रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना में से सबसे ज्यादा फिल्में इस वक्त आयुष्मान के पास हैं। वहीं पहली कतार के तीनों हीरोइनों दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर में से सबसे ज्यादा फिल्में भी इस वक्त भूमि के पास हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें