फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलादीन को भारत में मिली इस मशहूर सिंगर की आवाज, पढ़िए EXCLUSIVE बातचीत

Wed, 22 May 2019 07:03 AM IST
Mishra Mishra अक्षित त्यागी, अमर उजाला , मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Armaan Malik - फोटो : instagram
हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार सरदार मलिक के परिवार की तीसरी पीढ़ी की नुमाइंदगी इन दिनों अरमान मलिक और अमाल मलिक के हाथों में है। संगीतकार डब्बू मलिक के ये दोनों बेटे मौसीकी में अपनी जगह बना चुके हैं। इसी हफ्ते रिलीज हो रही हॉलीवुड फिल्म अलादीन के हिंदी संस्करण में इस किरदार को अरमान मलिक ने आवाज दी है। उनसे एक खास मुलाकात।
विज्ञापन

2 of 5
Armaan Malik - फोटो : instagram
सारेगामापा लिटिल चैंप्स से तो आपको सबने पहचान लिया, लेकिन शुरूआत कैसे हुई? 
संगीत तो खून में हैं ही।  साथ ही साथ बचपन से ही इस तरफ रुख करने का मन था। मैं 3-4 साल का था और एक दिन ऐसे ही बैठा गुनगुना रहा था। मां और पिताजी ने मुझे सुना और मुझे गायक बनाने का फैसला किया। फिर मेरी ट्रेनिंग शुरू हुई। कंपटीशंस में हिस्सा लेने लगा और फिर मैंने भी फैसला कर लिया कि सिंगर ही बनना है और कुछ नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
Armaan Malik - फोटो : instagram
आपकी पहली स्टेज परफॉर्मेंस क्या थी? संगीत में अपना गुरु किसे मानते हैं?
मेरे दो गुरु हैं। पहली रीता कौल और दूसरे हैं गुलाम कादिर मुस्तफा खान। इनसे मैंने हिन्दी क्लासिकल गायन की शिक्षा ली है। इनके अलावा अगर कोई भी मेरा गुरू कहलाने के लायक है तो वह मेरा बड़ा भाई अमाल है। मेरी पहली स्टेज परफॉर्मेंस चार साल की उम्र में थी, तब मैंने "नन्हा मुन्ना राही हूं" गाया था। पर मैं अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस सारेगामापा लिटिल चैंप्स को मानता हूं तब मैं सिर्फ नौ साल का था। 

4 of 5
Armaan Malik - फोटो : social media
यानी कि आपका बचपन खेलने में नहीं बल्कि संगीत सीखने में बीता?
बचपन मेरा कभी था ही नहीं। कभी कभी लगता है कि मैने अपना बचपन खो दिया है। यह भी लगता है कि मैने अपने बचपन के दोस्तों के साथ कभी पार्टी नहीं की, कहीं घूमने नहीं गया। पर बात वही है कि अगर यह सब करता तो शायद आज यहां नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Armaan Malik - फोटो : social media
डबिंग की शुरूआत कैसे हुई और कैसे मिला अलादीन का ऑफर? 
मैं काफी समय से जिंगल्स के लिए वॉयस ओवर किया करता था। जब आप कुछ अच्छा काम करते हैं तो सभी को पता चल ही जाता है। धीरे धीरे लोग मुझे कॉल करने लगे, ऑडीशन्स के लिए भी बुलाने लगे। ऐसा ही फिल्म अलादीन के साथ भी हुआ। मुझे लगता है कोई भी ऐसा नहीं होगा जिसे यह कहानी ना पता हो। मैं बचपन से ही डिजनी का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। जिस प्रकार अलादीन एक बड़ा आदमी बनना चाहता है, उसी प्रकार मैं भी। इस तरह से मुझे अलादीन के किरदार में घुसने में आसानी रही। फिल्म का एक गाना है "होल न्यू वर्ल्ड" जिसका हिन्दी वर्जन है "एक नया जहान"। वह गाना इस फिल्म के लिए बिल्कुल सटीक है, क्योंकि आप फिल्म को देखते ही एक अलग ही दुनिया में चले जाते हैं। मैं बचपन से ही इस गाने को सुनता आया हूं और बेहद पसंद भी करता हूं। इसीलिए मेरे लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि डबिंग के अलावा मुझे यह गाना गाने का भी मौका मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें