फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना के सिर पर चढ़ा 'कबीर सिंह' का खुमार, अपनी फिल्म भूलकर कर रहे हैं ऐसा काम

Mon, 15 Jul 2019 02:13 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala
शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' 250 करोड़ के आंकड़े को पार कर नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ चुकी है। इस फिल्म की कहानी और गाने लोगों को जुबान पर हैं। खासकर 'बेखयाली' सॉन्ग तो बहुत पॉपुलर हो रहा है। अब इस गाने का जादू अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना के सिर पर भी चढ़ने लगा है।
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह वर्कआउट करते हुए फिल्म के इस पॉपुलर गाने को गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में आयुष्मान ने लिखा है कि जब अपने पसंदीदा गाने को गाना सेट से ज्यादा महत्वपूर्ण बन जाता।
 
विज्ञापन

3 of 5
Ayushmann Khurrana - फोटो : social media
आयुष्मान एक मंझे हुए कलाकार के अलावा बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म विक्की डोनर के मशहूर गाने 'पानी दा रंग' को आवाज दी थी। आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो अपलोड किया है।

4 of 5
kabir singh - फोटो : social media
संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनीं शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर कबीर सिंह इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। जिस गाने को आयुष्मान खुराना ने गुनगुनाया है वो कबीर सिंह का सबसे हिट गाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Article 15 - फोटो : file photo
बीते दिनों आयुष्मान खुराना की आर्टिकल 15 रिलीज हुई है। फिल्म में देश में फैले जाति व्यवस्था की बुराई को दिखाया गया है। इस फिल्म में आयुष्मान ने एक बार फिर बेहतरीन परफॉर्मेंस से सबकी तारीफें बटोरी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें