फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bday Spl: 12 साल की डेट के बाद की शादी, तब 12 हजार रु. कमाते थे आयुष्मान

Wed, 14 Sep 2016 06:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
टेलीविजन की दुनिया का हैंडसम वीजे आयुष्मान खुराना अब बॉलीवुड की दुनिया में भी राज कर रहा है। टीवी पर धूम मचाने के बाद अब वो बॉलीवुड में भी अपना जादू बिखेर रहे हैं। आयुष्मान खुराना का आज जन्मदिन है। वो एक मल्टी टैलेंटेड इंसान हैं। सिर्फ 17 साल की उम्र में उन्होंने चैनल वी पॉपस्टार्स में शिरकत की थी। वो उस शो के सबसे कम उम्र के प्रतियोगी थे। सिर्फ इतना ही नहीं महज 20 साल की उम्र में आयुष्मान ने रियलटी शो रोडीज 2 भी जीत लिया था। 
विज्ञापन

2 of 9
पंजाब युनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली के बिग एफएम रेडियो में जॉकी के रूप में काम किया था। इसके बाद उन्होंने सफलता की सीढ़ियां चढ़नी शुरू कर दी। उन्होंने बतौर वीजे एमटीवी में काम शुरू किया। उन्होंने कई मशहूर रियलटी शोज को होस्ट भी किया और सीधे बॉलीवुड में अपनी एंट्री की। 
विज्ञापन

3 of 9
बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 'विकी डोनर' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। फिल्म की सीधी सादी सी कहानी ने कुछ ऐसा जादू चलाया कि वीजे की दुनिया से उभरा आयुष्मान रातोंरात हीरो बन गया। आयुष्मान एक रोमांटिक मिजाज के व्यक्ति हैं और फिल्मों की तरह ही रोमांटिक उनकी निजी लव लाइफ है। 

4 of 9
आज आयुष्मान खुराना बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना एक खास मुकाम और रुतबा हासिल कर चुके हैं। मगर उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप हमेशा से लाइमलाइट से दूर रही हैं। इसलिए उनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। इसके पीछे खुद आयुष्मान भी हैं। वो अपनी पत्नी को एक सेलिब्रिटी की तरह नहीं बल्कि एक पति की तरह प्यार करते हैं और एक सिंपल जिंदगी जीने में भरोसा रखते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
आपको बता दें कि ताहिरा मुंबई में एक ऑथर और लेक्चरर हैं। उन्होंने अब तक दो किताबें 'आई प्रॉमिस' और 'सोल्ड आउट' लिखी हैं और उन्हें इन पर काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं। आयुष्मान और ताहिरा का प्यार बचपन का है। दोनों 12 तक रिलेशनशिप में रहें और फिर शादी की। 
विज्ञापन

6 of 9
चंडीगढ़ के रहने वाले आयुष्मान ने अपनी स्कूल की पढ़ाई वहीं पूरी की है। दोनों स्कूल से ही एक दूसरे को जानते थे। दोनों साथ में ट्यूशंस भी पढ़ने जाते थे और फिर आगे चलकर एक साथ मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री भी हासिल की। इन सबके बीच थिएटर में काम करने के दौरान दोनों की काफी अच्छी जमने लगी थी।
विज्ञापन

7 of 9
आयुष्मान शुरुआत में काफी शर्मीले थे लेकिन ताहिरा ऐसी लड़की थीं जिनसे वो मिले और पहली नजर में ही उन्हें प्यार हो गया। उन्होंने ताहिरा से पहले ही दिन कह दिया था कि वो उन्हीं से शादी करेंगे। 

8 of 9
सूत्रों की मानें तो ताहिरा से शादी करना आयुष्मान के लिए काफी लकी साबित हुआ। इसके बाद वो अपनी जिंदगी में कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते चले गए और आज इस मुकाम पर पहुंच गए हैं। आयुष्मान ने भी बताया कि जब उन्होंने ताहिरा से शादी की थी तब उनकी स्थिति आर्थिक रूप से अच्छी नहीं थी। उस समय वो सिर्फ 10 हजार रुपए कमाते थे।
विज्ञापन

9 of 9
अब दोनों बहुत खुश हैं। उनके दो प्यारे बच्चे हैं और दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। अलग-अलग इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद दोनों के बीच गजब का तालमेल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें