आयुष्मान खुराना ज्यादातर सामाजिक मुद्दों और लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म डॉक्टर जी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। पहले दिन धीमी गति से चल रही डॉक्टर जी ने दूसरे और तीसरे दिन कुछ ठीकठाक कमाई की है। फिल्म रिलीज होने के दो दिन बाद ही आयुष्मान और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान सिनेमाजगत के की नामचीन सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी में कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, करण जौहर, अनन्या पांडे, एकता कपूर, अली फजल और ऋचा चड्ढा समेत तमाम अन्य सितारे भी पहुंचे।