अयोध्या में सारी बहस और तथ्यों के बीच आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट का कहना है कि विवादित ढांचे की जमीन हिन्दुओं को मिलेगी, मस्जिद के लिए मुसलमानों को दूसरी जगह मिलेगी। अदालत ने कहा कि सुन्नी वक़्फ बोर्ड को मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ अलग उपयुक्त जमीन दी जाए। बता दें जस्सिट रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने 40 दिनों तक इस पर सुनवाई की थी। हिंदी फिल्मों में हर विषय को भुनाने की पूरी कोशिश की जाती है। ऐसे में बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिनमें अयोध्या मामले का जिक्र किया गया है। आइए बात करते हैं उन्हीं फिल्मों की।