फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की इस एक्ट्रेस ने पहली ही फिल्म के लिए जीता था अवॉर्ड, कॉम्प्लान गर्ल के नाम से थीं मशहूर

Sun, 11 Apr 2021 08:48 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आयशा टाकिया और सलमान खान
आपको वो विज्ञापन याद है, जिसमें एक लड़की दो चोटी बांधकर आती थी। वो प्यार से कहती थी, ‘आई एम ए कॉम्पलान गर्ल’। इस लड़की को सभी पसंद करते थे और इसकी वजह से बच्चे कॉम्पलान पीने लगे थे। आज हम उसी लड़की यानी एक्ट्रेस आयशा टाकिया के बारे में बात कर रहे हैं। आयशा टाकिया ने कई फिल्मों में काम किया है और पहली ही फिल्म के लिए उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था।
विज्ञापन

2 of 7
आयशा टाकिया
आयशा जब 15 साल की थीं, तभी उन्होंने मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उसी समय आयशा फेमस कैंपेन ‘आई एम ए कॉम्प्लान ब्वॉय! आई एम ए कॉम्प्लान गर्ल!’ में नजर आई थीं। इसमें आयशा के साथ एक्टर शाहिद कपूर भी थे। 
विज्ञापन

3 of 7
आयशा टाकिया
लोग इस विज्ञापन के जरिए आयशा को जानने लगे थे लेकिन फिर उन्हें पहचान मिली म्यूजिक वीडियो ‘मेरी चूनर उड़-उड़ जाए’ से। ये गाना फाल्गुनी पाठक का था और इसमें आयशा को सभी ने नोटिस किया था।

4 of 7
आयशा टाकिया
इस गाने में निर्देशक इम्तियाज अली ने आयशा को देखा और उन्होंने अपनी फिल्म में उन्होंने लेने की सोची। उस वक्त इम्तियाज फिल्म- ‘सोचा न था’ बनाने जा रहे थे। लेकिन इम्तियाज की इस फिल्म को बनने में देरी हो रही थी और ऊधर आयशा ने फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' की शूटिंग शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन

5 of 7
आयशा टाकिया
ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई। आयशा ने फिल्म ‘टार्जनः द वंडर कार’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के लिए आयशा को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था।
विज्ञापन

6 of 7
सलमान खान और आयशा टाकिया - फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआती दो फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाली आयशा बाद में रिलीज हुई कुछ फिल्मों में खास नहीं कर पाईं। इसके बाद साल 2009 में आई फिल्म ‘वॉन्टेड’ में आयशा टाकिया सलमान खान के साथ नजर आईं। इस फिल्म में सलमान के साथ काम करके आयशा ने खूब तारीफें बटोरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आयशा टाकिया और फरहान आजमी
पर्सनल लाइफ की बात करें तो आयशा टाकिया ने 23 साल की उम्र में ही शादी रचा ली थी। उन्होंने साल 2009 में एक रेस्टोरेंट के मालिक और मुंबई के समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी के बेट फरहान आजमी से शादी की। फिलहाल, आयशा ने फिल्मों की दुनिया से दूरी बना ली और वो अब जंगली जानवरों की रक्षा करने वाली संस्था 'पेटा' से जुड़ी हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें